फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   seventh cut off released by delhi university

डीयू में जारी की गई सातवीं कट ऑफ

Tue, 01 Aug 2017 09:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 01 Aug 2017 09:42 AM IST
सार


एनसीवेब की कट ऑफ में 8 फीसदी तक गिरावट  
- आखिरी सातवीं कट ऑफ जारी की गई       
- कट ऑफ में बीए कोर्स बीकॉम पर भारी 
- बीए में सामान्य श्रेणी केलिए 19 सेंटरों पर दाखिले बंद 
- बीकॉम में सामान्य श्रेणी के दाखिले 10 सेंटरों पर बंद हुए 
अमर उजाला ब्यूरो 
नई दिल्ली, 31 जुलाई 

विज्ञापन
seventh cut off released by delhi university

विस्तार

दिल्ली विश्वविद्यालय के नॉन कॉलिजिऐट वूमेन एजुकेशन बोर्ड ने सातवीं कट ऑफ जारी कर दी है। एनसीवेब की इस आखिरी कट ऑफ में सीटें भरने के लिए 0.50 से 8 फीसदी तक की गिरावट की गई है।

विज्ञापन


अब इस कट ऑफ के दाखिले के लिए विद्यार्थियों को दो दिन(01 अगस्त व 02 अगस्त मिलेंगे)। उल्लेखनीय है कि एनसीवेब में अब भी लगभग 2000 सीटें खाली है। प्रशासन उम्मीद करके चल रहा है कि इस कट ऑफ में सीटें भर जाएंगी।
विज्ञापन


एनसीवेब की आखिरी कट ऑफ की खास बात यह है कि इसमें बीए कोर्स बीकॉम पर भारी पड़ा है। इसका कारण यह है कि बीए में सामान्य श्रेणी के लिए 26 कॉलेज सेंटरों में से 19 सेंटरों पर दाखिले बंद हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि बीकॉम में 10 सेंटरों पर दाखिले बंद हो चुके हैं। वहीं बीए प्रोग्राम में ओबीसी में महज एक सेंटर(सत्यवती कॉलेज) में दाखिले बंद हुए हैं। बाकी सेंटरों पर दाखिला आसानी से हो जाएगा।

 मैत्रेयी कॉलेज व श्री गुरु गोबिंद सिंह कॉलेज ऑफ कॉमर्स ने ओबीसी के लिए बीए प्रोग्राम में सबसे अधिक 6 फीसदी की गिरावट की है। जबकि सबसे कम 0.50 फीसदी की गिरावट आर्यभट्ट व रामानुजन कॉलेज ने की है।

बीए में एससी श्रेणी में महज पांच सेंटरों पर दाखिला हो सकता है। एससी श्रेणी में 1 फीसदी से लेकर 6 फीसदी की गिरावट हुई है। एसटी श्रेणी की कट ऑफ सभी सेंटरों पर बीती कट ऑफ के समान 33 फीसदी ही है। सामान्य श्रेणी में बीकॉम की कट ऑफ की बात की जाए तो 1 से 4 फीसदी की गिरावट की गई है।

ओबीसी श्रेणी के लिए इस कोर्स में गिरावट 0.50 फीसदी से लेकर 8 फीसदी तक की है। सबसे अधिक आठ फीसदी की गिरावट श्यामा प्रसाद मुखर्जी कॉलेज में की गई है। इसी तरह से एससी श्रेणी में दाखिले की काफी गुंजाइश है। इस श्रेणी में अदिति, भगिनी निवेदिता कॉलेज में बीकॉम में महज 40 फीसदी पर दाखिला हो जाएगा।


इसी तरह इन दोनों कॉलेजों में एससी श्रेणी का दाखिला भी 40 फीसदी पर होगा। एसटी श्रेणी के लिए इस कोर्स की कट ऑफ सभी सेंटरों पर 33 फीसदी ही है। उल्लेखनीय है कि एनसीवेब में वहीं लड़कियां दाखिला ले सकती हैं जो कि दिल्ली की निवासी होती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed