{"_id":"58b316534f1c1bbd56830eec","slug":"seminar-on-kashmir-subject-will-not-be-held-in-ambedkar-university","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंबेडकर विवि में कश्मीर विषय पर आधारित संगोष्ठी नहीं होगी","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
अंबेडकर विवि में कश्मीर विषय पर आधारित संगोष्ठी नहीं होगी
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली।
Updated Sun, 26 Feb 2017 11:24 PM IST
विज्ञापन
file photo
- फोटो : अमर उजाला
अंबेडकर विश्वविद्यालय दिल्ली ने डीयू में हुए बवाल के चलते अपने यहां होने वाले कश्मीर विषय पर आधारित एक संगोष्ठी को आगे बढ़ा दिया है। विश्वविद्यालय ने कश्मीर के कुनान पोशपुरा में महिलाओं से हुए सामूहिक बलात्कार की वारदात की 26वीं वर्षगांठ पर इस संगोष्ठी का आयोजन 23 फरवरी को करना था।
विज्ञापन
मगर कार्यक्रम के 24 घंटे से कम समय बचा था उससे पहले वक्ताओं को मेल कर इसकी तारीख आगे बढ़ाने की बात कही है। दरअसल अंबेडकर में यह सेमिनार 23 फरवरी को होना था।
विज्ञापन
इससे पहले डीयू के रामजस कॉलेज में कश्मीर मुद्दे पर ही आयोजित एक सेमिनार में उमर खालिद को बुलाए जाने के चलते बवाल हो गया। इसी बीच सभी वक्ताओं को मेल करके कहा गया की इस संगोष्ठी को फिलहाल रद्द कर आगे किया जाएगा।
विज्ञापन
इसे अब मार्च में आयोजित किया जाएगा। जल्द ही सभी को सूचित किया जाएगा। अंबेडकर विवि और स्वयंसेवी संस्था वूमन अगेंस्ट सेक्सुअल वायलेंस एंड स्टेट रिप्रेशन की ओर से आयोजित इस सेमिनार में आमंत्रित गौहर फाजिली ने इस तरह की मेल आने की पुष्टि की है। बताया जा रहा है कि मेल में डीयू में हिंसक वारदात को भी वजह बताया गया है जिससे यह सेमिनार फिलहाल नहीं हो सका है।