{"_id":"5890a2514f1c1bd97ee806a7","slug":"semester-examination-results-to-march","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेमेस्टर परीक्षाओं का रिजल्ट मार्च तक ","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
सेमेस्टर परीक्षाओं का रिजल्ट मार्च तक
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Wed, 01 Feb 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय (सीसीएसयू) से संबद्ध यूजी, पीजी परंपरागत और व्यवसायिक कोर्स की सेमेस्टर परीक्षाओं का परिणाम मार्च तक आएगा। आंसर-सीट का मूल्यांकन शुरू हो गया है। जल्दी परिणाम के लिए विश्वविद्यालय ने तीन केंद्र बनाए हैं।
विज्ञापन
सबसे पहले बीएससी एजी व बीबीए, बीसीए सहित ज्यादा छात्रों वाली परीक्षा की आंसर-सीट का मूल्यांकन होगा। बता दें कि सीसीएसयू कैंपस और संबद्ध कॉलेजों में विषम सेमेस्टर की परीक्षाएं अंतिम चरण में हैं। समय से परिणाम देने के लिए विश्वविद्यालय ने कैंपस में मूल्यांकन कार्य शुरू करा दिया है।
विज्ञापन
सीसीएसयू प्रशासन के अनुसार, सम सेमेस्टर के परीक्षा फॉर्म भरने से पहले ही विषम सेमेस्टर में सभी कोर्स के परिणाम जारी कर दिए जाएंगे।