फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   semester exam starts in AKTU

एकेटीयू में विषम सेमेस्टर परीक्षाओं की शुरुआत

Wed, 07 Dec 2016 12:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Wed, 07 Dec 2016 12:31 AM IST
विज्ञापन
semester exam starts in AKTU
एकेटीयू - फोटो : अमर उजाला

एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय(एकेटीयू) की विषम सेमेस्टर परीक्षाओं की मंगलवार से शुरुआत हो गई। विश्वविद्यालय की ओर से परीक्षा के लिए पूरे प्रदेश में 90 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इसमें से जिले में दस परीक्षा केंद्रों पर करीब एक लाख परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी।

विज्ञापन


विश्वविद्यालय ने पिछले वर्ष सेमेस्टर परीक्षा के लिए 13 परीक्षा केंद्र बनाए थे, जबकि इस बार नोएडा और ग्रेनो को मिलाकर कुल 10 केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें द्रोणाचार्य, आईटीएस, जीएल बजाज, गलगोटिया, जीएनआइटी, एनआइईटी, स्काइलाइन, जेएसएस एकेडमी और एमजीएम कॉलेज शामिल हैं।
विज्ञापन


बता दें कि सेमेस्टर परीक्षाओं का दो पालियों में आयोजन किया जा रहा है। इसमें पहली पाली की परीक्षा सुबह साढ़े नौ से दोपहर में साढ़े बारह और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर दो से शाम पांच बजे तक चली। बता दें कि एमटेक की परीक्षाएं 14 दिसंबर से होंगी, जो टैब पर कराई जाएंगी। इसमें नोएडा और लखनऊ में एक पायलेट प्रोजेक्ट का परीक्षण होगा। छात्रों को प्रश्नपत्र परीक्षा केंद्र में टैब पर उपलब्ध करवाया जाएगा। इसमें पायलेट सेंटर्स का एक  कोड होगा जो कि सेंटर प्रमुख के  पास रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बार सेमेस्टर परीक्षा में किए गए बदलाव : उत्तर पुस्तिका के पन्ने कम कर दिए गए हैं, परीक्षा में बी उत्तरपुस्तिका नहीं दी जाएगी, उत्तर पुस्तिका के  पीछे  के  कवर पर भी छात्र उत्तर लिख सकते हैं, अंतिम उत्तर के अंत में समाप्त अवश्य लिखना होगा, हर उत्तर लिखने के  बाद दो लाइन छोड़ने की सलाह दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed