फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   seed bank will be develop in government schools in delhi

सरकारी स्कूलों में बीज बैंक बनाएगी सरकार

Tue, 02 May 2017 09:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 02 May 2017 09:53 AM IST
विज्ञापन
seed bank will be develop in government schools in delhi
- फोटो : google

प्रदूषण को रोकने और बच्चों में पर्यावरण को बेहतर बनाने के प्रति जागरूक करने के लिए दिल्ली सरकार स्कूलों में सीड (बीज) बैंक बनाने जा रही है। शिक्षा निदेशालय ने सभी सरकारी स्कूलों को निर्देश जारी कर अपने यहां सीड बैंक बनाने को कहा है।

विज्ञापन


इसके लिए स्वयंसेवी संस्था मदद करेगा। इसके लिए स्कूलों में इको क्लब बनाने की बात भी कही गई है। निदेशालय का कहना है कि इससे प्रदूषण को नियंत्रित करने के साथ बच्चों को जागरूक भी किया जा सकेगा।
विज्ञापन


दिल्ली सरकार का शिक्षा निदेशालय वी प्लांट नाम की स्वयंसेवी संस्था के साथ स्कूलों में सीड बैंक पर काम करेगी। स्कूलों में इको क्लब होगा जिसमें बच्चों के अलावा शिक्षक भी शामिल होंगे। वह स्कूल परिसर में बीज बैंक बनाएंगे, जिसे तैयार होने के बाद उसका प्रयोग दिल्ली के अलावा एनसीआर क्षेत्र में लगाने का काम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्कूलों में सीड बैंक की शुरुआत आम की गुठलियों के साथ होगी। पौधा तैयार होने के बाद उसे दिल्ली के अलग-अलग हिस्से में लगाया जाएगा। जिससे गरीब लोगों को आसानी से यह फल उपलब्ध होगा।


शिक्षा निदेशालय ने इस सीड बैंक बनाने में स्कूलों को पूरी जिम्मेदारी के साथ काम करने का निर्देश दिया है। छात्रों को फलों वाले पौधे लगाने के लिए प्रोत्साहित करने को भी कहा है।       

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed