फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   security money will be safe of students

छात्रों की सिक्योरिटी मनी को डकार नहीं पाएंगे कॉलेज

Thu, 23 Feb 2017 12:08 AM IST
मनोज कुमार/अमर उजाला, नोएडा
मनोज कुमार/अमर उजाला, नोएडा Updated Thu, 23 Feb 2017 12:08 AM IST
विज्ञापन
security money will be safe of students
- फोटो : अमर उजाला

कोर्स पूरा करने के बाद सिक्योरिटी मनी के लिए रोज-रोज परेशान होने वाले छात्रों की समस्या अब अगले सत्र से दूर हो जाएगी। अब सिक्योरिटी मनी लास्ट सेमेस्टर में ही कॉलेजों को समायोजित करनी होगी, जिससे छात्र-छात्राओं की समस्या का समाधान हो जाएगा।

विज्ञापन


यूनिवर्सिटी के इस कदम से सैकड़ों कॉलेजों को हर साल होने वाली मोटी कमाई नहीं हो पाएगी। दरअसल, प्रदेश के सभी निजी कॉलेजों में दाखिला लेने के दौरान छात्र-छात्राओं से 5 हजार से लेकर 15 हजार रुपये तक सिक्योरिटी मनी जमा कराई जाती है।
विज्ञापन


जब छात्र-छात्राएं कोर्स पूरा कर लेते हैं तो किसी न किसी बहाने से कॉलेज प्रशासन विद्यार्थियों की सिक्योरिटी मनी को देने में आनाकानी करते हैं। इससे दूर दराज के रहने वाले सैकड़ों छात्र-छात्राओं के हर वर्ष लाखों रुपये कॉलेजों के खाते में ही रह जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे कॉलेज प्रबंध हर वर्ष लाखों रुपये की आमदनी करते हैं। मगर अब इस बात को छात्र-छात्राओं ने यूनिवर्सिटी के समक्ष उठाया है तो इसका हल भी निकाल लिया गया है। अब अगले सत्र से छात्र-छात्राओं की सिक्योरिटी मनी को फीस में ही एडजस्ट कर दिया जाएगा।


कॉलेजों द्वारा छात्र-छात्राओं को सिक्योरिटी मनी वापस करने में परेशान करने की शिकायतें मिली थीं। उन्हीं को संज्ञान में लेकर नियम बनाया गया है। नए सत्र से सभी छात्र-छात्राओं की सिक्योरिटी मनी को कोर्स के अंतिम सेमेस्टर की फीस में समायोजित कराया जाएगा। इससे छात्रों की समस्या दूर हो जाएगी।- प्रो. विनय कुमार पाठक, कुलपति एकेटीयू

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed