{"_id":"591887dc4f1c1b152285362d","slug":"seats-may-be-remain-vacant-in-aktu-noida","type":"story","status":"publish","title_hn":" एकेटीयू कॉलेजों में सीटें खाली रहने की संभावना","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
एकेटीयू कॉलेजों में सीटें खाली रहने की संभावना
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Mon, 15 May 2017 09:12 AM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) से संबद्ध इंजीनियरिंग और प्रबंधन कॉलेजों में जून से प्रवेश प्रक्रिया शुरू होगी। विश्वविद्यालय की ओर से इस बार आयोजित राज्य प्रवेश परीक्षा में परीक्षार्थियों की संख्या बीते पांच वर्षों में सबसे कम रही है। ऐसे में इस बार कॉलेजों में काफी सीटें खाली रहने की संभावना है।
विज्ञापन
एकेटीयू ने अप्रैल में आयोजित की गई राज्य प्रवेश परीक्षा के नतीजे मई के अंतिम सप्ताह तक घोषित किए जाएंगे। जून से काउंसलिंग शुरू होगी। अगस्त से नए सत्र की शुरुआत कर दी जाएगी। परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की संख्या में बीते पांच वर्षों से लगातार गिर रही है। वर्ष 2012 में 2.40, 2013 में 2.12, 2014 में 2.22, 2015 में 2.30 और 2016 में 1.95 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। वहीं इस बार 1.50 लाख अभ्यर्थियों ने ही आवेदन किया था।
विज्ञापन
छात्रों की कम संख्या के चलते कॉलेजों में इस बार भी सीटें खाली रहना तय है। दूसरी तरफ छात्रों को अपना आधार नंबर और ई-मेल की जानकारी देनी होगी। एकेटीयू से संबद्ध बीटेक कॉलेजों में 1.20 हजार सीटें हैं लेकिन दाखिले की मारामारी सिर्फ सरकारी कॉलेजों की सीटों के लिए होती है। बीटेक में सफल अभ्यर्थियों के लिए 11 सरकारी कॉलेज हैं। इनमें 2000 सीटें हैं।
विज्ञापन
नहीं हो सकेगा छात्रवृत्ति में फर्जीवाड़ा
एकेटीयू के वाइस चांसलर डॉ. विनय कुमार पाठक ने बताया कि छात्रवृत्ति में अब कॉलेज फर्जीवाड़ा नहीं कर पाएंगे। एससी-एसटी छात्रों की छात्रवृत्ति उन्हीं छात्रों को मिलेगी जो काउंसलिंग से जाएंगे। दूसरी तरफ अपने स्तर से कॉलेज जो छात्र दाखिला लेते हैं, वे भी एकेटीयू के जरिये ही जाएंगे।