{"_id":"57dbe6654f1c1b5e48d473be","slug":"science-quiz-competition-held-in-schools-students-took-part","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूलों में हुई साईंस क्विज प्रतियोगिता कराई, विद्यार्थियों ने लिया भाग ","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
स्कूलों में हुई साईंस क्विज प्रतियोगिता कराई, विद्यार्थियों ने लिया भाग
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Sat, 17 Sep 2016 01:25 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिक्षा विभाग द्वारा मेवात जिला मुख्यालय पर स्थित मेवात माडल स्कूल में आयोजित की गई। जिला स्तरीय साईंस क्विज कंपीटिशन में आरोही माडल स्कूल हसनपुर बिलौंड़ा के विद्यार्थियों ने बाजी मारकर प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
विज्ञापन
विद्यार्थियों द्वारा बेहतरीन प्रदर्शन करने पर स्कूल के इंचार्ज एंव अध्यापकों ने इनको बधाई देने के साथ-साथ पुरुष्कृत भी किया है।
बता दें कि 15 सितंबर को शिक्षा विभाग ने मेवात माँडल स्कूल नूंह में साईंस क्विज कंपटीशन का आयोजन किया था। इस कंपीटिशन में हरियाणा बोर्ड़ व सीबीएसई से संबंधित मेवात के काफी स्कूलों के विद्यार्थियों को भाग लेने के लिए आमंत्रित किया गया था।
विज्ञापन
हरियाणा बोर्ड़ के 13 स्कूलो की टीमों के विद्यार्थियों ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया। प्रत्येक टीम में तीन-तीन विद्यार्थी
शामिल थे।
इस प्रतियोगिता के प्रथम चरण में लिखित तथा दूसरे चरण में मौखिक परीक्षा विद्यार्थियों की ली गई। दोनों ही तरह की परीक्षाओं में आरोही माँडल स्कूल हसनपुर बिलौंड़ा के विद्यार्थी नसी अहमद, शाहरूख खान व वसीम ने प्रथम स्थान प्राप्त कर स्कूल व अपने गुरुजनों का नाम रोशन किया।
विज्ञापन
खंड़ शिक्षा अधिकारी फिरोजपुर झिरका सूगर सिंह, स्कूल इंचार्ज शैलेंद्र जैन ने इस प्रतियोगिता में अव्वल रहने वाले तीनों विद्यार्थियों को सम्मानित करने के साथ-साथ इनको बधाई देकर इनका उत्सावर्धन किया। स्कूल के विद्यार्थियों से कहा कि वे भी इस तरह से बेहतरीन प्रदर्शन करें।