फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   science block will start in women college in next session in faridabad

महिला कॉलेज में अगले सत्र से शुरू होगा साइंस ब्लॉक

Wed, 09 Nov 2016 12:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Wed, 09 Nov 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
science block will start in women college in next session in faridabad
- फोटो : ब्यूरो

शहर के सेक्टर-16 स्थित महिला कॉलेज में साइंस ब्लॉक अगले सत्र में शुरू हो जाएगा। इसके बाद छात्राओं को साइंस की पढ़ाई के प्रति अलग से माहौल मिल जाएगा। इसके लिए कॉलेज कैंपस में साइंस ब्लॉक का निर्माण कार्य चल रहा है। साइंस ब्लॉक बनने के बाद छात्राओं की कक्षाएं भी यहीं पर लगेंगी।

विज्ञापन


राज्य सरकार एवं उच्च शिक्षा विभाग ने छात्राओं में विज्ञान के प्रति रुचि बढ़ाने के लिए साइंस ब्लॉक निर्माण को हरी झंडी दी थी। कॉलेज में करीब 250 छात्राओं की संख्या है, जिन्हें प्रैक्टिकल कार्य के दौरान कई तरह की समस्या होती है।
विज्ञापन


कक्ष की कमी के कारण विज्ञान विषय की पढ़ाई में परेशानी झेलनी पड़ती है। इसके बनने के बाद छात्रों को तकनीक से जोड़ने के लिए अलग से कंप्यूटर लैब का निर्माण किया जाएगा ताकि सरकार के प्रमुख डिजिटल इंडिया अभियान को गति मिल सके। मैथ्स की छात्राएं भी लैब में अपना कार्य कर सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


साइंस ब्लॉक बनेगा पहचान
शहर के एकमात्र महिला सरकारी कॉलेज में बनने जा रहा साइंस ब्लॉक आने वाले समय में एक पहचान बनकर सामने आएगा। माना जा रहा है कि अगले सत्र में शुरू होने के बाद छात्राओं की संख्या में बढ़ोतरी होने की उम्मीद व्यक्त की जा रही है। वहीं इसके निर्माण से विज्ञान के प्रति अन्य छात्राओं का रुझान ओर बढ़ेगा। 


साइंस ब्लॉक अगले सत्र में शुरू हो जाएगा। छात्राओं को विज्ञान की पढ़ाई के प्रति बेहतरीन माहौल मिलेगा। छात्राओं में विज्ञान के प्रति रुचि देखने को मिल रही है। कंप्यूटर लैब के निर्माण से डिजिटल इंडिया अभियान को गति मिलेगी। - गीता, हेड ऑफ साइंस डिपार्टमेंट, महिला कॉलेज सेक्टर 16

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed