{"_id":"5845bd674f1c1bc07b447b08","slug":"schools-will-have-to-follow-the-standard-of-distance","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूलों को करना होगा दूरी के मानक का पालन ","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
स्कूलों को करना होगा दूरी के मानक का पालन
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 06 Dec 2016 12:53 AM IST
सार
निजी स्कूलों संग बैठक में शिक्षा मंत्री ने की नर्सरी दाखिला प्रक्रिया से जुड़े पहलुओं को लेकर की चर्चा
एक किलोमीटर के दायरे में आने वाले प्रत्येक बच्चे को देना ही होगा दाखिला
विज्ञापन
निजी स्कूल
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी के निजी स्कूलों में नर्सरी दाखिले को लेकर हलचल शुरू हो गई है। सोमवार को उपमुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने विभिन्न निजी स्कूलों की एसोसिएशन के साथ बैठक की। बैठक में इस बात पर चर्चा की गई कि सरकारी जमीन पर बने स्कूलों को दूरी के मानक का पालन करना ही होगा।
विज्ञापन
दूरी मानक के तहत उन्हें अपने स्कूल के एक किलोमीटर के दायरे में आने वाले प्रत्येक बच्चे को दाखिला देना होगा। बताया जा रहा है कि एक किलोमीटर के दायरे से बाहर वाले बच्चों के लिए स्कूल अपने मुताबिक मानक तय कर सकेंगे। एक किलोमीटर के बाद कितने किलोमीटर वाले बच्चों को दाखिला देना है, यह अधिकार स्कूलों को ही दिए जाने की संभावना है।
विज्ञापन
इस बैठक में एक्शन कमेटी, नेशनल प्रोग्रेसिव स्कूल कांफ्रेंस व अन्य स्कूल प्रतिनिधि शामिल रहे। सरकार इस बार दाखिले में किसी प्रकार का समझौता नहीं करना चाहती है। अभिभावकों को दाखिले के समय किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए हर संभव प्रयास किए जाएं।
विज्ञापन
बैठक में स्कूलों के साथ दाखिले से जुड़े हर पहलुओं को लेकर चर्चा की गई। बताया जा रहा है कि स्कूलों को भूमि आवंटन शर्तों के अनुसार दूरी के पैमाने को लेकर चर्चा की गई। इस बात पर चर्चा की गई कि दाखिले के लिए घर से कितनी किलोमीटर की दूरी को तय किया जाए।
लगभग चार सौ ऐसे निजी स्कूल हैं जो कि सरकारी जमीन पर बने हैं। सरकार की सोच है कि अभिभावकों को इस बार दाखिला प्रक्रिया में किसी प्रकार की परेशानी न उठानी पड़े। बैठक में शामिल एक प्रिंसिपल ने बताया कि फिलहाल सरकारी जमीन पर बने स्कूलों से दाखिला प्रक्रिया को लेकर चर्चा की गई है। संभवत: दिसंबर के दूसरे सप्ताह तक मानक व अन्य दिशा-निर्देश तय कर जारी कर दिए जाएं।