{"_id":"5877ae5b4f1c1b7840ba8a61","slug":"schools-will-be-closed-in-delhi-from-16th-to-19-janaury-due-to-cold","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में 16 से 19 तक बंद रहेंगे सरकारी-सरकारी सहायता प्राप्त स्कूल","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
दिल्ली में 16 से 19 तक बंद रहेंगे सरकारी-सरकारी सहायता प्राप्त स्कूल
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 13 Jan 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : सोशल मीडिया
गिरते तापमान व शीतलहर के चलते दिल्ली सरकार ने सरकारी व सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों में केजी से पांचवीं तक के शीतकालीन अवकाश को बढ़ा दिया है।
विज्ञापन
अब इन स्कूलों में 16 से 19 जनवरी तक अवकाश रहेंगे, जबकि छठी से 12वीं तक के लिए स्कूल खुले रहेंगे। सरकार ने एमसीडी, दिल्ली छावनी बोर्ड व निजी स्कूलों में छुट्टी किए जाने का फैसला उन्हीं स्कूलों पर ही छोड़ा है।
विज्ञापन
शिक्षा निदेशालय में अतिरिक्त शिक्षा निदेशक (स्कूल) सुनीता कौशिक की ओर से जारी सर्कुलर में शिक्षा निदेशालय के सरकारी व सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों को 16 से 19 जनवरी तक अवकाश बढ़ाए जाने को कहा है।
विज्ञापन
Trending Videos
पूरी आस्तीन के निर्देश
उल्लेखनीय है कि सरकारी व सरकारी सहायता प्राप्त स्कूल पहले से ही 26 दिसंबर से 15 जनवरी तक के लिए बंद हैं। सकुर्लर में कहा गया है कि आने वाले दिनों में तापमान में कमी आएगी। इससे सर्दी का कहर बढ़ेगा, लिहाजा अवकाश बढ़ाए जाने का फैसला किया गया है।
सभी सरकारी स्कूल प्रमुखों को निर्देशित किया गया है कि वह इस बात को सुनिश्चित करें कि स्कूल आने वाले सभी बच्चे पूरी आस्तीन के ऊनी कपड़े पहन कर आएं। खासकर लंबी जुराबें, दस्ताने, टोपी, स्कार्फ ताकि सर्दी से बचाव हो सके। सर्कुलर में कहा गया है कि बच्चों को बिना स्कूल वर्दी के अन्य पूरी आस्तीन के कपड़े पहन कर आने की भी अनुमति दी जा सकती है।