{"_id":"582b4f3e4f1c1b55368ff1a0","slug":"school-of-learning-new-decision-student-will-get-facility-to-take-certificate","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाइनों में नहीं खाने होंगे धक्के, एसओएल में प्रमाणपत्र लेने के लिए मिलेगा अपाइंटमेंट","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
लाइनों में नहीं खाने होंगे धक्के, एसओएल में प्रमाणपत्र लेने के लिए मिलेगा अपाइंटमेंट
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 16 Nov 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली विश्वविद्यालय का स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (एसओएल) छात्रों को हाईटेक सुविधा देने जा रहा है। जल्द ही छात्रों को प्रमाणपत्र लेने या टीचर से मिलने के लिए धक्के नहीं खाने होंगे। उन्हें इसके लिए ऑनलाइन अपाइंटमेंट मिल जाएगा। वह चाहें तो अपने प्रमाणपत्र ऑनलाइन भी निकाल सकेंगे। यदि वह खिड़की पर आकर प्रमाणपत्र लेना चाहेंगे तो उसे इसके लिए तिथि व समय जारी किया जाएगा। इस तिथि व समय पर आकर वे अपने प्रमाणपत्र ले सकेंगे। इस तरह से छात्रों को लाइनों में धक्के नहीं खाने होंगे।
विज्ञापन
कैंपस ऑफ ओपन लर्निंग के निदेशक प्रो. सीएस दुबे ने बताया कि एसओएल छात्रों के डैशबोर्ड तैयार कर रहा है। यह डैशबोर्ड यूजर नेम व पासवर्ड से खुलेगा, जिसके बाद उसका पूरा ब्यौरा बोर्ड पर आ जाएगा। जिस पर उसे एसओएल के संबंध में अपडेट, सूचनाएं, ऑडियो-वीडियो लेक्चर के समय की जानकारी, डेटशीट, रिजल्ट, मार्कशीट की जानकारी मिल जाया करेगी। यदि कोई छात्र अपने प्रमाणपत्र लेना चाहेगा तो वह उसे ऑनलाइन ही ले सकेगा लेकिन यदि वह उन्हें एसओएल आकर ही लेना चाहेगा तो उसे डैशबोर्ड के माध्यम से ही अपाइंटमेंट मिल जाएगी।
विज्ञापन
जिसमें उसे तिथि, समय व कहां पर आना है, इस बात की जानकारी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि एसओएल में यूजी स्तर पर ही हर साल सवा लाख से लेकर डेढ़ लाख तक दाखिले होते हैं। ऐसे मेें कक्षाओं में छात्रों की संख्या ज्यादा होती है। कई बार छात्र शिक्षक से सवाल भी नहीं पूछ पाते हैं। लिहाजा यदि छात्र चाहेगा कि उसे कोई सवाल अपने शिक्षक से पूछना है या अपने पाठ्यक्रम को लेकर चर्चा करनी होगी तो उसे शिक्षक से कब संपर्क करना है। इसके लिए उसे ऑनलाइन ही अपाइंटमेंट मिल जाएगी। जो तिथि व समय छात्रों को मिलेगा उस पर शिक्षक उपलब्ध होगा और वह सवाल पूछ सकेंगे।
विज्ञापन