फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   school kids will remember sardar patel

सरदार पटेल के योगदान को याद करेंगे स्कूली बच्चे

Sun, 30 Oct 2016 12:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 30 Oct 2016 12:59 AM IST
विज्ञापन
school kids will remember sardar patel
सरदार पटेल

राष्ट्र निर्माण में सरदार वल्लभ भाई पटेल के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है। पटेल के इसी योगदान को बच्चों को याद दिलाने के लिए केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने कदम बढ़ाया है। सीबीएसई ने आगामी 31 अक्तूबर से तीन नवंबर तक स्कूलों को विभिन्न तरह की गतिविधियां आयोजित करने को कहा है।

विज्ञापन


सीबीएसई ने इसके लिए तीन श्रेणियों में गतिविधियां सुझाई हैं। पहली श्रेणी के अंतर्गत पहली से पांचवीं तक के बच्चों के लिए 250 शब्दों में चित्रकला, कविता व प्रस्ताव आयोजित होंगे। जबकि छठी से आठवीं कक्षा के छात्रों के बच्चों को सरदार पटेल का इंडिया के लिए विजन विषय पर 500 शब्दों में प्रस्ताव, कविता व चित्रकला आयोजित करनी होगी।
विज्ञापन


तीसरी श्रेणी के अंतर्गत 9वीं से 12वीं तक के छात्रों को सरदार पटेल द आर्किटेक्ट ऑफ इंडिया विषय पर 700 शब्दों में प्रस्ताव, चित्रकला व कविता के रूप में गतिविधि करानी होगी। इस प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए छात्रों को अपनी कृति को ऑनलाइन भेजना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही मोबाइल एप के जरिए वॉट्सएप भी कर सकते हैं। ई-मेल से भेजी गई कृति को बोर्ड स्वीकार नहीं करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed