{"_id":"593d72eb4f1c1ba65d9bf1d3","slug":"saksham-goel-all-india-25th-rank-in-jee-advanced-2017-tops-in-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेईई एडवांस में 'सक्षम’ बना हरियाणा टॉपर","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
जेईई एडवांस में 'सक्षम’ बना हरियाणा टॉपर
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
Updated Mon, 12 Jun 2017 09:54 AM IST
विज्ञापन
JEE advance 2017
देशभर के आईआईटी संस्थान में दाखिले के लिए रविवार को जारी जेईई (संयुक्त प्रवेश परीक्षा) एडवांस के रिजल्ट में गुरुग्राम के होनहार सक्षम गोयल को देशभर में 25वां स्थान मिला। फिटजी कोचिंग संस्थान का दावा है समक्ष हरियाणा में अव्वल है।
विज्ञापन
अब सक्षम आईआईटी मुंबई से कंप्यूटर इंजीनियरिंग में पढ़ाई कर मशीन लर्निंग में रिसर्च के क्षेत्र में आगे बढना चाहता है। सक्षम के इस सफलता पर माता-पिता फक्र से कहते हैं कि उन्हें उम्मीद थी कि बेटा आईआईटी क्रैक करेगा, लेकिन इतनी बेहतरीन रैंकिंग लाएगा, इसका अंदाजा नहीं था।
विज्ञापन
वसंतकुंज स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल से 12वीं कक्षा में 97.2 फीसदी अंक हासिल करने वाले सक्षम अपनी सफलता पर कहते हैं कि उन्होंने कभी भी पढ़ाई के घंटे तय नहीं किए। जितनी देर पढ़ाई की, क्वालिटी स्टडी की। अपने कॉन्सेप्ट को क्लियर रखा।
विज्ञापन
बारीकी से समझा। जिसका फायदा 12वीं कक्षा की तैयारी में भी मिला। आईआईटी को फोकस करते हुए पढने से 12वीं कक्षा की पढ़ाई भी आसान हो गई थी। जेईई मेंस में 389 अंक हासिल किया था।
सोहना रोड स्थित विपुल विंग्स में रहने वाले सक्षम के पिता मनीष गोयल एक मल्टीनेशनल कंपनी में तैनात है। मां अंजली गोयल गृहणि है। पिता मनीष गोयल कहते हैं कि शुरू से बच्चा मेहनती था।
आईआईटी से पहले स्कूल स्तर पर ओलंपियाड, एनटीएसई और किशोर वैज्ञानिक प्रोत्साहन योजना में भी सफल हो चुका था। मां अंजलि कहती है कि पढ़ाई के अलावा खेलों पर भी ध्यान देता था। थोड़ी बहुत समस्याओं को सुलझाने के लिए कोचिंग लिया था।