{"_id":"5846e84f4f1c1b6576447bf9","slug":"ryan-school-sohna-got-the-british-council-award","type":"story","status":"publish","title_hn":"रायन स्कूल सोहना को ब्रिटिश काउंसिल अवार्ड","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
रायन स्कूल सोहना को ब्रिटिश काउंसिल अवार्ड
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
Updated Wed, 07 Dec 2016 12:32 AM IST
विज्ञापन
अवार्ड
- फोटो : amar ujala
सोहना रोड स्थित रायन इंटरनेशनल स्कूल को ब्रिटिश काउंसिल द्वारा अंतरराष्ट्रीय स्कूल अवार्ड का खिताब दिया गया। दिल्ली के एक होटल में आयोजित कार्यक्रम में ब्रिटिश काउंसिल के निदेशक ऐलन गैमल ने यह खिताब दिया।
विज्ञापन
इसके अलावा रायन ग्रुप के फरीदाबाद व अन्य स्कूलों को भी यह पुरस्कार दिया गया है। स्कूल प्रिंसिपल राखी वर्मा का कहना है प्रोग्राम एक्सचेंज के तहत यूएसए, लंदन, नेपाल एवं कनाडा के विभिन्न स्कूलों के साथ आपसी वार्तालाप एवं सहयोग स्थापित किया।
विज्ञापन
विद्यर्थियों ने वातावरण अपक्षय, अंतरराष्ट्रीय एवं भारतीय नदियां, ओलंपिक्स, उत्तरी अमेरिका के चारागाह एवं अंश आदि विषयों पर ई-मेल के आदान प्रदान, ऑनलाइन सर्वे, इंटरव्यू एवं वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये कई क्रियाकलाप आयोजित किए हैं।
विज्ञापन