{"_id":"592ac13c4f1c1b0015bdaa85","slug":"rush-in-delhi-university-open-days-after-cbse-12th-result","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारहवीं के नतीजे घोषित आज ओपन डेज में बढ़ेगी भीड़ ","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
बारहवीं के नतीजे घोषित आज ओपन डेज में बढ़ेगी भीड़
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 28 May 2017 05:53 PM IST
विज्ञापन
students
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बारहवीं को बोर्ड परीक्षा परिणाम का इंतजार खत्म हो चुका है। दिल्ली विश्वविद्यालय में अब दाखिले को लेकर भीड़ बढ़ेगी। दाखिला प्रक्रिया की उलझन सुलझाने के लिए डीयू की ओर से आयोजित ओपन डेज में सोमवार बड़ी संख्या में भीड़ आने की उम्मीद है। परीक्षा परिणाम आने के बाद छात्र दाखिले के विकल्पों की तलाश में जुट जाते है। भीड़ आने की उम्मीद को देखते हुए डीयू ने खासी तैयारी की है।
विज्ञापन
डीयू प्रशासन के मुताबिक बोर्ड नतीजे आने के बाद छात्र आगे पढ़ाई का विकल्प तलाशने में जुट जाते है। वह डीयू के ओपन डेज में मौजूद सभी विकल्पों के बारे में जानकारी लेने के लिए ओपन डेज में आते है। बीते सालों में भी ऐसा होता रहा है जब रिजल्ट आता है तो ओपन डेज में भीड़ बढ़ जाती है। छात्र अपने अंकों के आधार पर अलग-अलग कोर्स के लिए दाखिले की संभावनाएं तलाशने लगते है। कटऑफ को लेकर प्रश्नों की संख्या बढ़ जाती है।
विज्ञापन
भीड़ का संभावना को देखते हुए डीयू ने अपनी पूरी टीम को सक्रिय कर दिया है। डीयू के मुताबिक ओपन डेज में सभी छात्र अपने सवालों के जवाब ले सकते है। इसके अलावा हेल्प डेस्क बनाया गया है जहां छात्रों को हर संभव मदद के साथ उन्हें ऑनलाइन फॉर्म आवेदन के बारे में भी बताया जाएगा। इसके अलावा छात्र ऑनलाइन शिकायतें या प्रश्न भेजकर भी मदद पा सकते है। इसके लिए उन्हें डीयू की दाखिला पोर्टल पर ही जाना होगा।
विज्ञापन
सोमवार से खुल जाएगा एकेडमिक रिकॉर्ड का टैब
सीबीएसई के नतीजे आने के बाद अब डीयू अपने पोर्टल पर एकेडमिक रिकॉर्ड के टैब को एक्टिव कर दिया है। अभी तक यह टैब एक्टिव नहीं किया गया था। पंजीकरण के बाद जब आवेदक अपनी बेसिक जानकारी देने के बाद दूसरे टैब पर जाता था तो वह एक्टिव नहीं होता था। यह एकेडमिक रिकॉर्ड की डिटेल वाला टैब है। अब सीबीएसई केनतीजे आने के बाद डीयू इस टैब को रविवार शाम को ही एक्टिव कर दिया है। दूसरे राज्यों के छात्र जिनके बोर्ड का परीक्षा परिणाम आ चुके थे वह भी रविवार तक अपने एकेडमिक डिटेल नहीं भर पा रहे थे। हालांकि डीयू का कहना था कि दूसरे टैब निष्कि ्रय होने के बाद भी बाकी सभी टैब में अपनी दूसरी जानकारी भर सकते थे। मगर अब सोमवार से दूसरे नंबर का टैब जिसमें एकेडमिक डिटेल देना है उसकी जानकारी भरी जा सकती है।