फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   rules and regulations for delhi university admission

DU: बेस्ट फोर ही नहीं, न्यूनतम अंक होने पर ही मिलेगा दाखिला

Tue, 30 May 2017 10:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 30 May 2017 10:06 AM IST
विज्ञापन
 rules and regulations for delhi university admission
students

सीबीएसई का परीक्षा परिणाम आने के बाद दिल्ली विश्वविद्यालय में दाखिले का दंगल तेज हो गया है। अंकों के आधार पर आवेदक अपने कोर्सेज और कॉलेज के विकल्पों की तलाश में जुट गए है। इसकी तैयारी में जुटे छात्र पहले यह जान ले कि सिर्फ बेस्ट फोर के आधार पर दाखिला नहीं मिलता है। 

विज्ञापन


अलग-अलग विषय (जिसमें दाखिला लेना चाह रहे हैं और वह लिया जाना आवश्यक है) के लिए डीयू की ओर से न्यूनतम अंक निर्धारित किए गए है। अगर वह पूरी नहीं करते है तो किसी विषय में 90 फीसदी अंक होने पर कटऑफ में आने के बाद भी आपको दाखिला नहीं मिलेगा।   
विज्ञापन

          
ऐसे समझे कि अगर आप बेस्ट थ्री कोर्सेज में साइंस, ह्यूमेनिटीज व कॉमर्स में बेस्ट ऑफ फोर फॉर्मूले के तहत दाखिला लेना चाहते हैं और भले ही आप 80-90 फीसदी अंक हासिल कर रहो हों लेकिन कोर्स की न्यूनतम योग्यता पूरा नहीं करने पर दाखिला मुश्किल है। कोर्सेज के लिए तय न्यूनतम योग्यता ही छात्र का दाखिला पक्का करेगी। मसलन, दाखिले के लिए अनिवार्य लिए जाने वाले विषय में दाखिले के लिए ही कम से कम एग्रीगेट 50-55 फीसदी अंकों की अनिवार्यता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

             
छात्र को कटऑफ में आने के बाद इस अंकों की ओर कुछ अनिवार्यताएं भी पूरी करनी होगी। जिस तरह राजनीति शास्त्र ऑनर्स करने के लिए बेस्ट फोर विषयों में एक विषय के रूप में लीगल स्टडी को शामिल किया जा सकता है। इकोनॉमिक्स ऑनर्स करने के सिर्फ इकोनॉमिक्स या कॉमर्स के छात्र के अलावा आट्र्स स्ट्रीम का छात्र भी आवेदन कर सकता है, बशर्ते उसके पास गणित विषय के रूप में हो। फिर वह चाहे तो बेस्ट फोर कोई भी चार विषय के अंक ले।     
        
इसी तरह कॉलेजों में कंप्यूटर साइंस में गणित विषय में छात्र के कम से कम 60 फीसदी अंक जरूरी है। वहीं बेस्ट फोर विषयों (गणित, एक भाषा और दो एकेडमिक विषयों) में कम से कम 55 फीसदी अंक होने पर ही दाखिले की सोच सकते हैं। इसी तरह साइंस के दूसरे कोर्सेज बीएससी फिजिक्स ऑनर्स (फिजिक्स, केमिस्ट्री,)  इलेक्ट्रॉनिक्स, इन्स्ट्रूमेनटेशन, पॉलिमर साइंस समेत अन्य विषयों के लिए न्यूनतम योग्यता साइंस से जुड़े किन्ही तीन विषयों में कम से कम 55 फीसदी अंक जरूरी है। वहीं अनिवार्य भाषा के रुप में अंग्रेजी में 50 फीसदी अंक होने चाहिए।        

     
डीयू में दाखिले के लिए न्यूनतम योग्यता साइंस के साथ-साथ बीए-बीकॉम, वोकेशनल प्रोग्राम के साथ भी है। बीए प्रोग्राम, बीए वोकेशनल व बीकॉम प्रोग्राम में न्यूनतम योग्यता 40 फीसदी है। बीए ऑनर्स व बीकॉम ऑनर्स में दाखिले के लिए 12वीं में कम से कम 45 फीसदी अंकों की अनिवार्यता है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed