{"_id":"5c84300ebdec221448558737","slug":"rs-1-crore-given-by-rajat-m-naga-former-student-of-iit-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईआईटी दिल्ली के पूर्व छात्र रजत एम नाग ने दिए एक करोड़ रुपये","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
आईआईटी दिल्ली के पूर्व छात्र रजत एम नाग ने दिए एक करोड़ रुपये
Sun, 10 Mar 2019 02:58 AM IST
vivek shukla
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: vivek shukla
Updated Sun, 10 Mar 2019 02:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईआईटी दिल्ली में अब छात्रों को पढ़ाई के साथ स्टार्टअप शुरू करने में दिक्कत नहीं आएगी। आईआईटी के 1969 बैच के पूर्व छात्र रजत एम. नाग ने आईआईटी को स्टार्टअप शुरू करने के लिए एक करोड़ रुपये का चेक दिया है। इस धनराशि से आईआईटी बैच ऑफ 1969 इनोवेशन फेलोशिप अवार्ड शुरू करेगा। खास बात यह है कि 1969 बैच के 60 अन्य पूर्व छात्रों ने भी स्टार्टअप शुरू करने की योजना में सहयोग करने का प्रस्ताव भेजा है।
विज्ञापन
आईआईटी दिल्ली कैंपस में शनिवार को डायरेक्टर प्रो. एम गोपाल राव और 1969 बैच के पूर्व छात्र रजत एम. नाग के बीच आईआईटी बैच ऑफ 1969 इनोवेशन फेलोशिप अवार्ड शुरू करने का समझौता हुआ। इसके तहत पूर्व छात्र रजत ने एक करोड़ रुपये का चेक भी आईआईटी प्रबंधन को दिया। आईआईटी ने इस अवार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन विंडो खोल दी हैं। बीटेक, एमटेक व पीएचडी प्रोग्राम के इच्छुक छात्र मार्च के आखिरी हफ्ते तक आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
चयनित छात्र को एक लाख रुपये प्रतिमाह फेलोशिप
आईआईटी डायरेक्टर दिल्ली प्रो. रामगोपाल राव ने कहा कि आईआईटी दिल्ली में बीटेक, एमटेक व पीएचडी प्रोग्राम के छात्रों को पढ़ाई के साथ स्टार्टअप शुरू करने के लिए आईआईटी बैच ऑफ 1969 इनोवेशन फेलोशिप अवार्ड शुरू किया जा रहा है। पहले पढ़ाई के साथ स्टार्टअप शुरू करने वाले छात्रों को स्वयं पैसा खर्च करना पड़ता था।
विज्ञापन
लेकिन अब 1969 बैच के पूर्व छात्र रजत एम नाग ने एक करोड़ की सहायता करके छात्रों की मुश्किल आसान कर दी है। 1969 बैच के 60 अन्य पूर्व छात्रों ने भी सहयोग का प्रस्ताव भेजा है। इस इनोवेशन फेलोशिप अवार्ड के तहत चयनित छात्रों को एक साल तक प्रति महीना एक लाख रुपये की फेलोशिप मिलेगी।