{"_id":"57e917144f1c1bbb6f573a92","slug":"roll-ball-could-be-included-in-mdu-inter-college-competition","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमडीयू की अंतर कॉलेज प्रतियोगिता में शामिल हो सकता है रोल बॉल","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
एमडीयू की अंतर कॉलेज प्रतियोगिता में शामिल हो सकता है रोल बॉल
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Tue, 27 Sep 2016 09:41 AM IST
विज्ञापन
एमडीयू
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित की जाने वाली अंतर कॉलेज प्रतियोगिता में रॉल बोल खेल को शामिल करने पर विचार किया जा रहा है। इस बार इसका प्रदर्शन कर इसको शामिल करने पर मुहर लग सकती है।
विज्ञापन
इस बार इस खेल को प्राथमिकता के साथ अन्य खेलों के साथ सूची में शामिल किया गया है, ताकि इस खेल से जुड़ें खिलाड़ियों को मौका मिले। वहीं इस खेल के प्रति भी आने वाले समय में खिलाड़ी तैयार हों।
विज्ञापन
अब तक यह विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में रोल बॉल शामिल नहीं था। इस खेल को स्केट के साथ खेला जाता है। यह हैंडबॉल की तर्ज पर होता है। इस प्रतियोगिता में दो टीमों में 12 खिलाड़ी भाग लेते हैं। एक समय में प्ले कोर्ट मेें छह खिलाड़ी होते हैं।
विज्ञापन
डीएवी कॉलेज के प्राचार्य डॉ सतीश आहूजा ने बताया कि रोल बॉल को पहली बार शामिल किया जा रहा है। पहले उसका प्रस्तुतीकरण होगा। इसके बाद इसको शामिल कर लिया जाएगा। इससे खिलाड़ियों को विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित होने वाली प्रतियोगिता के माध्यम से आगे बढ़ने का मौका मिलेगा।