{"_id":"5898d7c24f1c1b224a37896e","slug":"rojgar-mela-in-du-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीयू छात्रों के पास आज फिर नौकरी पाने का मौका","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
डीयू छात्रों के पास आज फिर नौकरी पाने का मौका
अमर उजाला, नई दिल्ली।
Updated Tue, 07 Feb 2017 01:38 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली विश्वविद्यालय
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीयू छात्रों के पास पढ़ाई के साथ नौकरी का फिर मौका है। मंगलवार को डीयू की सेंट्रल प्लेसमेंट सेल तीसरे राउंड की प्लेसमेंट प्रक्रिया शुरू कर रही है। दो दिन तक चलने वाली इस प्रक्रिया में इस बार पांच कंपनियां आ रही हैं। इसमें अमेजन और विवो जैसी बड़ी और नामी कंपनियां भी शामिल हैं। डीयू का कहना है कि छात्रों को ऐसे मौके को भुनाना चाहिए। उन्हें यहां अच्छे ऑफर भी मिलते हैं।
विज्ञापन
मंगलवार को डीयू नॉर्थ कैंपस स्थित बॉटनी डिपार्टमेंट के सामने स्थित कांफ्रेंस हॉल में सिर्फ दो बड़ी कंपनियां अमेजन और विवो छात्रों का इंटरव्यू लेगी। इसमें किसी भी स्ट्रीम का छात्र शामिल हो सकता है। ये कंपनियां ग्रेजुएट फाइनल ईयर के छात्रों को मौका देगी। तीन लाख से ज्यादा सालाना पैकेज का ऑफर छात्रों को दे रही है। डीयू में इससे पहले दो राउंड का प्लेसमेंट हो चुका है, जिसमें कई छात्रों को अच्छे पैकेज पर नौकरी मिली है।
विज्ञापन
वहीं बुधवार को भी प्लेसमेंट की प्रक्रिया चालू रहेगी। इस दिन तीन कंपनियां आ रही हैं। इसमें अजीमजी प्रेमजी फाउंडेशन ने अलग-अलग पदों का ऑफर दिया है। यह ग्रेजुएट को 3.50 लाख रुपये सालाना तक दे रही है। इसके अलावा पब्लिकेशन के क्षेत्र में बड़ी कंपनी एमबीडी समूह भी शामिल हो रहा है। वह एमएससी व पीएचडी के छात्रों को भी अपने यहां नौकरी का ऑफर दे रही है। इसके अलावा शिपिंग कंपनी नैविगएट इंडिया भी आ रही है।
विज्ञापन