{"_id":"59c3da884f1c1b8b688b5d4e","slug":"rocky-tusheed-to-meet-du-students-every-fifteenth-day-and-will-solve-their-problems","type":"story","status":"publish","title_hn":"डूसू अध्यक्ष रॉकी तुषीड छात्रों की मुश्किलें करेंगे दूर, हर 15 दिन में होंगे छात्रों से रूबरू","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
डूसू अध्यक्ष रॉकी तुषीड छात्रों की मुश्किलें करेंगे दूर, हर 15 दिन में होंगे छात्रों से रूबरू
ब्यूरो/अमर उजाला, नर्ई दिल्ली
Updated Fri, 22 Sep 2017 09:46 AM IST
विज्ञापन
डूसू चुनाव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ अध्यक्ष रॉकी तुषीड की कुर्सी पर भले ही खतरे की तलवार लटक रही हो लेकिन अब वह एक्शन मोड में आ गए हैं। रॉकी तुषीड ने हर 15 दिन में छात्रों की समस्याओं को सुनने के लिए लोकतांत्रिक संवाद करने का फैसला किया है।
विज्ञापन
वहीं, छात्रों की स्वतंत्रता को बढ़ावा देने के लिए कॉलेजों में मेरी मर्जी अभियान शुरू किया जाएगा। चार साल बाद सत्ता में वापस आई एनएसयूआई छात्रों के बीच अपनी स्थिति मजबूत करना चाहती है।
विज्ञापन
रॉकी तुषीड के मुताबिक, मेरी मर्जी अभियान महिला विद्यार्थियों की सुरक्षा पर केंद्रित होगा। उनका मानना है कि डीयू के विभिन्न कॉलेजों में एक जैसी पढ़ाई होने के बावजूद फीस का अंतर काफी है। फीस के अंतर को देखने के लिए एक स्टडी की जाएगी। इसके साथ ही वह चौबीस घंटे पुस्तकालय खोलने के लिए भी अभियान शुरू करने जा रहे हैं।
विज्ञापन
एनएसयूआई प्रवक्ता नीरज मिश्रा ने कहा कि घोषणा पत्र में जो वायदे किए थे उनके पूरा करने के लिए पूरा साल काम करेंगे। हमारा प्रयास है कि छात्रों को शिकायत करने के लिए एक मंच प्रदान करें। एनएसयूआई का कहना है कि दिल्ली विश्वविद्यालय में छात्र संघ की महत्वपूर्ण भूमिका है।