{"_id":"5e5d10838ebc3eeb464f25bf","slug":"retired-ias-tanveer-zafar-ali-appointed-jamia-vc-osd","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिटायर्ड आईएएस तनवीर जफर अली जामिया वीसी के ओएसडी नियुक्त","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
रिटायर्ड आईएएस तनवीर जफर अली जामिया वीसी के ओएसडी नियुक्त
Mon, 02 Mar 2020 07:26 PM IST
Mohit Mudgal
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: Mohit Mudgal
Updated Mon, 02 Mar 2020 07:26 PM IST
सार
विश्वविद्यालय की रेजिडेंशियल कोचिंग अकेडमी में वरिष्ठ सलाहकार भी होंगे तनवीर जफर अली
विज्ञापन
वरिष्ठ आईएएस अधिकारी (सेवानिवृत्त) तनवीर जफर अली
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वरिष्ठ आईएएस अधिकारी (सेवानिवृत्त) तनवीर जफर अली को जामिया मिल्लिया इस्लामिया की कुलपति प्रो. नजमा अख्तर का ओएसडी (प्रशासन) नियुक्त किया गया है। वह जामिया विश्वविद्यालय की रेजिडेंशियल कोचिंग अकेडमी (आरसीए) के वरिष्ठ सलाहकार भी नियुक्त किए गए हैं। विवि प्रशासन के मुताबिक तनवीर प्रशासनिक निर्णय लेने में कुलपति प्रो. नजमा अख्तर को सलाह देंगे। वह रेजिडेंशियल कोचिंग अकेडमी को और अधिक बेहतर बनाने में भी सहयोग करेंगे।
विज्ञापन
तनवीर अली 31 अगस्त, 2015 को सेवानिवृत्त हुए थे। इससे पहले वह कमिश्नर, सहारनपुर डिवीजन, जिला मजिस्ट्रेट, झांसी, उपाध्यक्ष मेरठ विकास प्राधिकरण, विशेष सचिव (अल्पसंख्यक कल्याण), यूपी सरकार के अतिरिक्त आवासीय कमिश्नर एवं सचिव यूपी आवास विकास परिषद, उपाध्यक्ष कानपुर विकास प्राधिकरण, उपाध्यक्ष आगरा विकास प्राधिकरण, अतिरिक्त आयुक्त मेरठ मंडल, जीएम (मार्केटिंग) हस्तशिल्प और हथकरघा निगम, भारत सरकार के विशेष सचिव (एपीसी शाखा) लखनऊ, उप मुख्य कार्यकारी अधिकारी न्यू ओखला औद्योगिक विकास प्राधिकरण (एपीसी शाखा), भारत सरकार के वाणिज्य मंत्रालय में फुटवियर डिजाइन एंड डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट के सचिव पद पर भी सेवाएं दे चुके हैं।
विज्ञापन