फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Result wait, start application for postgraduate program

यूनिवर्सिटी ने जारी नहीं किया रिजल्ट, स्नातकोत्तर में आवेदन शुरू

Thu, 16 Jun 2016 01:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Thu, 16 Jun 2016 01:42 AM IST
विज्ञापन
Result wait, start application for postgraduate program
- फोटो : Demo pic

स्नातकोत्तर में आवेदन करने वाले विद्यार्थी असमंजस में हैं। उन्हें समझ में नहीं आ रहा है कि आवेदन करें या नहीं। क्योंकि अभी तक महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी (एमडीयू) ने स्नातक के रिजल्ट जारी नहीं किए हैं। ऐसे में जो छात्र आवेदन के लिए कॉलेज पहुंच रहे हैं, उन्हें भी रिजल्ट का इंतजार करने को कहा जा रहा है। हालांकि उच्चतर शिक्षा विभाग की ओर से रिजल्ट वाले कॉलम में अवेटेड करके आवेदन करने के लिए मौका दिया जा रहा है।

विज्ञापन


बता दें कि 05 जून से विभाग ने प्रदेश के सभी राजकीय कॉलेजों में स्नातक व स्नातकोत्तर के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू की है, लेकिन अब तक एमडीयू के रिजल्ट जारी नहीं हुए है। जिसकी वजह से छात्रों को परेशानी हो रही है। विभाग ने कहा कि जो छात्र अवेटेड करके आवेदन करते हैं, उन्हें रिजल्ट आने पर अपना अंक दोबारा भरना होगा। वहीं, छात्रों का कहना है कि अगर रिजल्ट आ जाए तो यह स्पष्ट हो जाता है कि प्राप्त अंक के आधार पर कहां दाखिला संभव है।
विज्ञापन


रिजल्ट के बारे में छात्रों को स्पष्ट जवाब भी नहीं मिल रहा है। कॉलेज में पूछने पर यूनिवर्सिटी का मामला कहकर पल्ला झाड़ लिया जा रहा है। एमडीयू के प्रवक्ता का कहना है कि यूनिवर्सिटी में अलग-अलग विषयों की कॉपी जांच का काम पूरा हो गया है। रिजल्ट तैयार करने का काम चल रहा है। जल्द ही जारी कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed