फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   republic day celebrated in faridabad

स्कूलों में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस 

Thu, 26 Jan 2017 12:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Thu, 26 Jan 2017 12:17 AM IST
विज्ञापन
republic day celebrated in faridabad
- फोटो : अमर उजाला
शहर के स्कूलों में गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में बुधवार को कई कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। स्कूली बच्चे पूरी तरह से देशभक्ति के रंग में रंगे नजर आए। स्कूलों में आयोजित प्रत्येक कार्यक्रम देशभक्ति एवं कर्तव्य के प्रति जागरूकता के रंग में रंगा हुआ था।
विज्ञापन


सेक्टर-16 स्थित ग्रैंड कोलंबस इंटरनेशनल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन किया, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में हरियाणा प्रोगेसिव स्कूल कांफ्रेस के अध्यक्ष एसएस गोसाईं और स्कूल के निदेशक सुरेश चंद्र मौजूद रहे।
विज्ञापन


कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण नुक्कड़ नाटक, कव्वाली और योगासन रहा। सेक्टर-21 बी स्थित जीवा पब्लिक स्कूल में गणतंत्र दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। स्कूल में यह कार्यक्रम कर्तव्यों के पालन करने की प्रतिज्ञा के रूप में मनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेक्टर-15 ए स्थित विद्या मंदिर पब्लिक स्कूल के प्रांगण में 68वें गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए | जिसमें देश प्रेम की गूंज चारों ओर सुनाई दी | कार्यक्रम का आरम्भ मेरा भारत- मेरी पहचान लघु नाटिका द्वारा किया गया |

जिसमें विद्यार्थियों ने अपने देश की  बहुमूल्य संस्कृति की अनूठी छवि प्रस्तुत कर सभी को देश प्रेम की भावना से ओतप्रोत किया | वहीं दूसरी ओर भारत के विभिन्न राज्यों की रंग-बिरंगी पोशाक में सजे बच्चों ने भारत की विविधता में एकता को दर्शाया |

कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य आनंद गुप्ता ने कहा कि युवा पीढ़ी हमारे सशक्त भारत की पहचान है | अत: हम सब का यह दायित्व है कि हम अपने देश की अखंडता व एकता को बनाए रखने में अपना पूर्ण सहयोग दें |

तरुण निकेतन पब्लिक स्कूल में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया।  इस अवसर पर स्कूल के अध्यक्ष कमल सिंह तंवर, चेयरमैन हिमांशु सिंह तंवर ने तिरंगे की शान हमेशा बनाए रखने के लिए बच्चों को प्रोत्साहित किया | इस अवसर पर बच्चों ने देश भक्ति से जुड़े हुए रंगारंग कार्यक्रम पेश करके सबके मन को देश भक्ति की भावना से भर दिया।


सेक्टर दो स्थित विद्यासागर इंटनेशनल स्कूल में गणतंत्र दिवस के  उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम के दौरान नन्हें बच्चों ने  शहीदों को याद किया। स्कूल के चेयरमैन धर्मपाल यादव  ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस  अवसर पर कई सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए जिसमें नन्हें बच्चों  ने विभिन्न स्वतंत्रता सेनानियों और राष्ट्रनेताओं की वेशभूषा में  कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed