फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Registration for admission in BTech hundred rupees expensive

बीटेक दाखिले के लिए रजिस्ट्रेशन सौ रुपये मंहगा

Mon, 27 Jun 2016 02:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 27 Jun 2016 02:54 AM IST
विज्ञापन
Registration for admission in BTech hundred rupees expensive

दिल्ली। दिल्ली सरकार के चार प्रमुख इंजीनियरिंग विश्वविद्यालयों में बीटेक और बी-आर्किटेक्चर प्रोग्राम में दाखिले की रेस शुरू हो चुकी है, लेकिन इस बार छात्रों को ऑनलाइन काउंसलिंग में रजिस्ट्रेशन के लिए सौ रुपये अधिक कीमत चुकानी होगी। आईआईआईटी दिल्ली, डीटीयू, आईजीडीटीयूडब्ल्यू और एनएसआईटी में ज्वाइंट काउंसलिंग में रजिस्ट्रेशन करने के लिए 28 जून आखिरी मौका है। हालांकि 29 जून तक नेटबैकिंग के माध्यम से भी फीस जमा कर सकते हैं, लेकिन च्वाइस फिलिंग के तहत कोर्स और विश्वविद्यालय चुनने का आखिरी मौका भी 29 जून रात आठ तक ही उपलब्ध है। यदि इस मौके से चूक गए तो दाखिला रद्द हो जाएगा।

विज्ञापन


दिल्ली प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (डीटीयू), इंदिरा गांधी दिल्ली महिला तकनीकी विश्वविद्यालय (आईजीडीटीयूडब्ल्यू), नेताजी सुभाष इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एनएसआईटी)और इंद्रप्रस्थ इंस्टीट्यूट ऑफ इंर्फोमेशन टेक्नोलॉजी (आईआईआईटी)दिल्ली में बीटेक और बीआर्किटेक्चर प्रोग्राम में दाखिला जेईई मेन 2016 की रैकिंग लिस्ट के आधार पर मिलेगा। डीटीयू, एनएसआईटी व आईआईआईटी दिल्ली में बीटेक प्रोग्राम में दाखिले होंगे। जबकि आईजीडीटीयूडब्ल्यू में बीटेक के साथ छात्राओं को बीआर्किटेक्चर प्रोग्राम में पढ़ाई का भी मौका मिलेगा।
विज्ञापन


बीटेक एडमिशन क्राइटेरिया में जेईई मेन के अलावा ओलंपियाड में इंडियन नेशनल ओलंपियाड में मैथ्स, फिजिक्स, कैमिस्ट्री व बायोलॉजी के छात्रों को छह नंबर की छूट मिलेगी। इसके अलावा नेशनल टेलेेंट सर्च स्कॉलरशिप, प्रोकॉन जूनियर प्रोग्रामिंग कांटेस्ट, किशोर वैज्ञानिक प्रोत्साहत योजना, स्पोर्ट्स (नेशनल स्कूल गेम्स, स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया अंडर 19 व अंडर17 लड़के और लड़कियां), सांस्कृतिक कार्यक्रम(जिसमें छात्र को यंग आर्टिस्ट की स्कॉलरशिप मिली हो) को भी शामिल किया गया है। आवेदक की उम्र 25 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


महत्वपूर्ण डेट्स व प्वाइंट 
बीटेक प्रोग्राम में दाखिले के लिए काउंसलिंग का रजिस्ट्रेशन 28 जून दोपहर तीन बजे तक कर सकते हैं।
ई-चालान के माध्यम से ऑनलाइन दाखिले के लिए रजिस्ट्रेशन और काउंसलिंग फीस जमा करने का आखिरी मौका 29 जून को  शाम छह बजे तक है।
कालेज व कोर्स विकल्प (च्वाइस फिलिंग) का आखिरी मौका 29 जून रात आठ बजे तक उपलब्ध होगा।
ऑनलाइन काउंसलिंग में होंगे सिर्फ तीन राउंड, सीट खाली रही तो अलग-अलग होगा स्पॉट राउंड।

अशक्त छात्रों को दस फीसदी की मेरिट में मिलेगी छूट
एसटी वर्ग और विशेष (अशक्त )छात्रों को मेरिट लिस्ट में दस फीसदी की छूट मिलेगी। जबकि डिफेंस कोटे, ओबीसी-एनसीएल के छात्रों को पांच फीसदी अंक में छूट मिलेगी।

कश्मीरी छात्रों में दिल्ली के स्कूलों को प्राथमिकता 
डीटीयू में कश्मीरी वर्ग के तहत प्रति कोर्स एक सीट कश्मीरी छात्रों के लिए आरक्षित है। हालांकि पहली प्राथमिकता दिल्ली के स्कूलों से पास आउट छात्रों को मिलेगी। इसके बाद अन्य कश्मीरी छात्रों को मौका मिलेगा।

सिंगल गर्ल्स को मिलेगी एक सीट
डीटीयू में सिंगल गर्ल्स के लिए प्रति कोर्स एक-एक सीट आरक्षित है। सिंगल गर्ल्स योजना का लाभ लेने के लिए छात्रों को सर्टिफिकेट देना होगा कि उसका कोई अन्य भाई या बहन नहीं है। 


सेंट्रल और स्टेट बोर्ड टॉपर के लिए सीट आरक्षित
डीटीयू में सभी स्टेट और सेंट्रल बोर्ड के टॉपर के लिए प्रति कोर्स एक-एक सीट आरक्षित है। टॉपर्स छात्रों को इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन के साथ अपना टॉपर्स वाला सर्टिफिकेट भी अपलोड करना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed