फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Recruitment will be done only on teachers post in Registry

रेगुलर पीएचडी होने पर ही विवि में शिक्षक पदों पर होगी भर्ती

Mon, 20 Mar 2017 04:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 20 Mar 2017 04:07 PM IST
विज्ञापन
Recruitment will be done only on teachers post in Registry
दिल्ली विश्वविद्यालय

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने देशभर के विश्वविद्यालयों को सर्कुलर जारी कर पीएचडी को लेकर एक स्पष्टीकरण जारी किया है। जिसके मुताबिक विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में शैक्षिक पदों पर नियुक्ति हेतु रेगुलर पीएचडी होना अनिवार्य है।

विज्ञापन


सर्कुलर में उच्च शिक्षा में 2010 के चौथे संशोधन का हवाला देते हुए 11 जुलाई 2016 के अधिसूचना को आधार बनाया गया है। यूजीसी के इस नए सर्कुलर से पहले से एडहॉक पर पढ़ा रहे शिक्षकों में ऊहापोह की स्थिति है।
विज्ञापन


क्योंकि इसमें बहुत से शिक्षकों ने डिस्टेंस एजुकेशन से पीएचडी की है, जिनके भविष्य पर खतरा मंडराने लगा है। डीयू के एकेडमिक काउंसिल के सदस्य प्रोफेसर हंसराज सुमन के मुताबिक यूजीसी के पीएचडी को लेकर रोज नए सर्कुलर से दुविधा की स्थिति बन रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यूजीसी की 22 फरवरी 2017 को हुई बैठक में तय किया गया था कि पीएचडी किसी भी विश्वविद्यालय में फुल टाइम (पूर्ण कालिक) या पार्ट टाइम (अर्द्धकालिक) की गई हो उसे रेगुलर डिग्री माना जाएगा।

मगर ऐसी डिग्री किसी विश्वविद्यालय की ऑर्डिनेंस और बॉयलाज के अनुसार हो और विश्वविद्यालय को डिग्री (पीएचडी) कराने का अधिकार प्राप्त हो। प्रो. हंसराज सुमन के मुताबिक अब नए सर्कुलर से फिर दुविधा की स्थिति बन गई है।


उन्होंने बताया कि यूजीसी हर महीने कोई न कोई अधिसूचना जारी करके शोधार्थियों और एडहॉक पर पढ़ा रहे शिक्षकों के लिए मुश्किल पैदा कर रहा है। जो शिक्षक नेट (नेशनल एलिजिबिलिटी टेस्ट) और पीएचडी करने के बाद एडहॉक के तौर पर पढ़ा रहे हैं, वे इस सर्कुलर के बाद इस सिस्टम से बाहर हो जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed