फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   record voting in jnusu 

जेएनयू छात्रसंघ चुनाव में मतगणना का रिकॉर्ड टूटा, 22 घंटे में रिजल्ट जारी 

Sun, 11 Sep 2016 09:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 11 Sep 2016 09:54 AM IST
विज्ञापन
record voting in jnusu 
- फोटो : अमर उजाला

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में मतदान का रिकॉर्ड बेशक दूसरे नंबर पर रहा हो, लेकिन मतगणना में सारे रिकॉर्ड टूट गए हैं।

विज्ञापन


पहली बार छात्रसंघ चुनाव आयोजित करने की जिम्मेदारी महिला सदस्य यानि इशिता मन्ना को मिली और उन्होंने महज दस दिनों में चुनाव करवा दिए। जो आज तक का सबसे कम समय है।
विज्ञापन


इशिता के मुताबिक, दस दिनों में चुनाव करवाना कठिन काम था, लेकिन विश्वविद्यालय प्रबंधन से लेकर छात्र संगठनों समेत मतदाताओं ने बहुत सहयोग दिया।

मतदान खत्म होने के बाद रात साढ़े 11 बजे मतगणना शुरू कर दी गई, जो रात दिन चलते हुए सुबह करीब दस बजे खत्म हो गई। अभी तक जेएनयू में नतीजे घोषित होने के लिए दो से चार दिन का समय लगता रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मतगणना जल्द खत्म करवाने का निर्णय तो ले लिया, लेकिन मतदान अधिक होने से डर था कि कहीं योजना विफल न हो जाए। हालांकि 22 घंटों से भी कम समय में बैलेट बॉक्स से एक-एक वोट की गिनती पूरी करते हुए  सारे रिकॉर्ड टूट गए। 

आइसा ने का लहराया परचम

record voting in jnusu 

वर्ष 2007         सेंट्रल पैनल की चारों सीटों पर जीत दर्ज की।  
मार्च 2012       सेंट्रल पैनल की चारों सीटों पर विजेता का ताज पहना। 
वर्ष 2013       अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव व संयुक्त सचिव पद जीता। 
सितंबर 2012   उपाध्यक्ष, महासचिव व संयुक्त सचिव पद जीता। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed