फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   ramjas college staff council meet on saturday, aisa unhappy with 3 cops suspension

रामजस कॉलेज ने आज बुलाई स्टाफ काउंसिल की बैठक, 3 पुलिसवालों को हटाने से आइसा असंतुष्ट

Sat, 25 Feb 2017 10:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 25 Feb 2017 10:36 AM IST
विज्ञापन
ramjas college staff council meet on saturday, aisa unhappy with 3 cops suspension
- फोटो : ANI

रामजस कॉलेज में हुई झड़प के मामले में कॉलेज प्रशासन भी हरकत में आ गया है। कॉलेज ने शनिवार को स्टाफ काउंसिल की बैठक बुलाई है। इसमें इस बात पर चर्चा की जाएगी कि कॉलेज में यह घटना क्यों हुई। इसके कारण कैंपस का माहौल बिगड़ा है।

विज्ञापन


घटना के दो दिन बाद रामजस कॉलेज के विद्यार्थी डरे हुए हैं। पीजी और हॉस्टल में रहने वाले छात्र-छात्राएं परिसर में ही घुमते नजर आए। पुलिस बल की भारी तैनाती की वजह से वे बेचैनी महसूस कर रहे हैं। छात्रों ने बताया कि डीयू में कभी भी इस तरह का तनाव नहीं रहा है।

विज्ञापन


रामजस मामला: तीन पुलिसकर्मियों को हटाने से आइसा नाराज

रामजस कॉलेज में हुए हिंसक झड़प में पुलिस की अनुचित कार्रवाई के चलते तीन पुलिस कर्मियों को हटाए जाने से छात्र संगठन आइसा संतुष्ट नहीं है। आइसा ने पुलिस के इस कदम को दिखावे की कार्रवाई बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

मूक दर्शक बने उच्च अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग

ramjas college staff council meet on saturday, aisa unhappy with 3 cops suspension

आइसा का मानना है कि पुलिसकर्मी केवल अपने उच्च अधिकारियों के आदेश का पालन कर रहे थे। उन्होंने पुलिस पर एबीवीपी कार्यकर्ताओं को नहीं रोकने का आरोप भी लगाया है।

आइसा ने पुलिस उपायुक्त से मांग की है कि इस हिंसा में मूक दर्शक बने उच्च पुलिस अधिकारियों को भी सस्पेंड किया जाना चाहिए। रामजस कॉलेज में हुई हिंसा के वीडियो फुटेज, एमएलसी रिपोर्ट और लिखित शिकायत के बाद भी अब तक किसी एबीवीपी कार्यकर्ता को गिरफ्तार नहीं किया गया है। आइसा ने इस घटना को एबीवीपी की ओर नियोजित तरीके से किया गया हमला करार दिया है।

दिल्ली विश्वविद्यालय आइसा अध्यक्ष कंवलप्रीत कौर ने कहा कि इस घटना में उच्च अधिकारी साफ तौर पर जिम्मेदार हैं। जब तक इस मामले में मूक दर्शक बने पुलिस अधिकारियों को दंडित नहीं किया जाता, तब तक हमारा विरोध जारी रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed