फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   rajpal yadav and manish sisodia visited delhi's government school

दिल्ली के सरकारी स्कूलों के कायल हुए राजपाल यादव

Wed, 06 Dec 2017 10:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 06 Dec 2017 10:52 AM IST
विज्ञापन
rajpal yadav and manish sisodia visited delhi's government school
rajpal yadav - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली में मयूर विहार फेज टू के सरकारी स्कूल में अभिनेता राजपाल यादव ने बच्चों के साथ सीधा संवाद किया। इस दौरान बच्चों और राजपाल के बीच खूब रंग जमा।

विज्ञापन


अभिनेता के स्कूली जीवन, फिल्मी कैरियर और संघर्ष पर किए गए सवालों का चुटीले अंदाज में जवाब मिला। उन्होंने कला, नाटक, अभिनय के लिए विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने का फैसला किया।
विज्ञापन


इस मौके पर उनके साथ उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया भी उपस्थित थे। राजपाल यादव मंगलवार को मयूर विहार स्थित राजकीय सर्वोदय कन्या विद्यालय पॉकेट-बी स्कूल पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्चों से संवाद के दौरान स्कूलों की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि यहां के सरकारी स्कूलों से सीखने की जरूरत है। वह शानदार बिल्डिंग, खेलकूद की सुविधाएं और स्वीमिंग पूल की कल्पना सरकारी स्कूल में नहीं कर सकते थे।

rajpal yadav and manish sisodia visited delhi's government school
rajpal yadav and manish sisodia - फोटो : अमर उजाला

उन्होंने इसके लिए सरकार को बधाई देते हुए इच्छा जताई कि इस तरह के स्कूल देश के गांव-गांव में होने चाहिए। स्कूली बच्चों से रूबरू होते हुए शिक्षा क्रांति में योगदान देंगे।

इस मौके पर राजपाल ने बच्चों को असफलता से निराश नहीं होते हुए जीवन में मेहनत करते रहने का मंत्र दिया।

​उन्होंने कहा कि अब वह जहां जाएंगे दिल्ली के सरकारी स्कूलों से सीखने को कहेंगे। वहीं, शिक्षा मंत्री ने कहा कि जल्द ही सरकारी स्कूलों में शाम के वक्त कला, संगीत, थियेटर की स्पेशल कक्षाएं शुरू की जाएंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed