{"_id":"5cd17829bdec22076019d5c0","slug":"rajkiya-mahavidyalaya-noida-organise-commertia-pg-fest","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में कमर्शिया पीजी फेस्ट का आयोजन","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में कमर्शिया पीजी फेस्ट का आयोजन
Tue, 07 May 2019 05:51 PM IST
पूजा त्रिपाठी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Tue, 07 May 2019 05:51 PM IST
विज्ञापन
कॉलेज फेस्ट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नोएडा की प्राचार्य डॉ. मंजू शर्मा के संरक्षण में वाणिज्य विभाग द्वारा विभागाध्यक्ष डॉ. सूक्ष्म रानी अनेजा एवं डॉ. प्रतिभा रानी यादव के दिशा-निर्देशन में एम.कॉम प्रथम व द्वितीय वर्ष के छात्र-छात्राओं के लिए कमर्शिया पीजी फेस्ट का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
इस फेस्ट में छात्र-छात्राओं ने राज्य प्रस्तुतिकरण कबाड़ से जुगाड़, नृत्य, गायन एवं नाटक प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर भाग लिया। इसके अतिरिक्त मिस एम.कॉम व मिस्टर एम.कॉम की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें क्रमशः फरजाना(द्वितीय वर्ष) और मोहित यादव(प्रथम वर्ष) विजयी रहे।
विज्ञापन
राज्य प्रस्तुतीकरण प्रतियोगित में भारत के विभिन्न राज्यों जैसे- केरल, तमिलनाडु, बिहार, उत्तर प्रदेश, आंध्र प्रदेश, पंजाब आदि के व्यापार, रहन-सहन व खान-पान को छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत किया गया। इस प्रतियोगिता में एम.कॉम प्रथम वर्ष की रश्मि गौड़ ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
छात्र-छात्राओं ने एक महिला सुरक्षा एवं स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए एक लघु नाटक प्रस्तुत किया। छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभागिता दिखाई व समस्त महाविद्यालय परिवार उपस्थित रहा।