फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   question bank will help students in learning

अब क्वेश्चन बैंक कराएगा परीक्षाओं की तैयारी

Sat, 24 Dec 2016 02:48 PM IST
रश्मि शर्मा/अमर उजाला, नई दिल्ली
रश्मि शर्मा/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 24 Dec 2016 02:48 PM IST
विज्ञापन
question bank will help students in learning
- फोटो : demo pic

दिल्ली विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (एसओएल) में अब परीक्षाओं की तैयारी के लिए दूसरी सामग्री पर निर्भर नहीं रहना होगा। एसओएल छात्रों के लिए एक ऐसा क्वेश्चन बैंक तैयार करने में जुटा है, जो कि उन्हें पढ़ाई में मददगार बनेगा।

विज्ञापन


इससे एसओएल में पढ़ाने वाले शिक्षकों की मदद ली जा रही है। प्रशासन ने सभी शिक्षकों को पांच से दस अतिरिक्त क्वेश्चन तैयार कर भेजने को कहा है। इन्हें एकत्र कर जल्द ही ऑनलाइन उपलब्ध करा दिया जाएगा।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि एसओएल में लगभग 1500 शिक्षक पढ़ाते हैं। इस तरह से यदि पांच क्वेश्चन भी शिक्षक तैयार करता है तो 7,500 सवाल उपलब्ध हो जाएंगे। कैंपस ऑफ ओपन लर्निंग निदेशक प्रो सी एस दुबे ने बताया कि शिक्षकों को कहा गया है कि सवालों के साथ वह कुछ प्रजेंटेशन भी तैयार करें इसे डैशबोर्ड के माध्यम से ऑनलाइन उपलब्ध करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रश्नों का भंडार एकत्र होने के कारण परीक्षा के दौरान अतिरिक्त नोट्स व कुंजी का इस्तेमाल कम हो सकेगा। इस तरह से वह अपनी परीक्षा की तैयारी को ठीक प्रकार से कर सकेेंगे। चूंकि डिजिटल का दौर चल रहा है लिहाजा बड़ी संख्या में लिखित सामग्री ऑनलाइन ही छात्रों को उपलब्ध होगी। उन्होंने बताया कि शिक्षकों से यह भी पूछा गया है कि क्या वह इस तरह से ऑडियो-वीडियो लेक्चर भी दे सकते हैं या नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed