QS वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2019: IIT दिल्ली की जगह IIT मुंबई बना नंबर 1, देखें पूरी लिस्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईआईटी मुंबई और आईआईएससी बंगलूरू पहली बार भारत के टॉप संस्थानों में शुमार हो गए हैं। हालांकि पिछले साल तक पहले पायदान पर रही आईआईटी दिल्ली इस बार तीसरे पायदान पर पहुंच गई है। बुधवार देर रात लंदन में जारी हुई क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2019 की सूची में भारतीय संस्थानों की रैंकिंग में दस अंक का सुधार हुआ है।
खास बात यह है कि भारतीय शिक्षण संस्थानों की रैंकिंग में सुधार हुआ है। वर्ष 2018 की रैंकिंग में आईआईटी दिल्ली भारतीय शिक्षण संस्थानों में टॉप पर था, लेकिन 2019 की रैंकिंग में अब आईआईटी मुंबई शुमार हो गया है। आईआईटी दिल्ली पहले से तीसरे स्थान पर पहुंच गया है।
क्यूएस के रिसर्च डायरेक्टर बेन सोटर के मुताबिक, क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2019 में कुल 85 देशों ने भाग लिया। क्यूएस वल्र्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2019 में एमआईटी पहले, स्टेंनफोर्ड यूनिवर्सिटी दूसरे और हावर्ड यूनिवर्सिटी तीसरे स्थान पर है।
जबकि कैलिर्फोनिया इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी चौथे और यूनिवर्सिटी ऑफ ऑक्सफोर्ड पांचवें स्थान पर है। हालांकि कैब्रिज यूनिवर्सिटी पांचवें से छठें स्थान पर पहुंच गयी है। एशिया में सिंगापुर की दो यूनिवर्सिटी टॉप 20 में शामिल है।
जानें IIT की रैंकिंग
भारतीय शिक्षण संस्थान वर्ष 2019 2018 (रैंक)
आईआईटी मुंबई 162 179
आईआईएससी बंगलूरू 170 190
आईआईटी दिल्ली 172 172
आईआईटी मद्रास 264 264
आईआईटी कानपुर 283 293
आईआईटी खड्गपुर 295 308
आईआईटी रूढ़की 381 431-440
आईआईटी गुवहाटी 472 501-550
दिल्ली यूनिवर्सिटी 487 481-490
हैदराबाद यूनिवर्सिटी 591-600 601-650
जादवपुर यूनिवर्सिटी 601-650 601-650
अन्ना यूनिवर्सिटी 751-800 651-700
जामिया, एमेटी, अमृता, थापर, वीआईटी पहली बार शामिल
क्यूएस वल्र्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2019 में पहली बार जामिया मिल्लिया इस्लामिया, एमिटी यूनिवर्सिटी, अमृता यूनिवर्सिटी, थापर यूनिवर्सिटी पटियाला, व वेल्लोर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (वीआईटी) भी शुमार हो गया है।
जामिया मिल्लिया इस्लामिया को 751-800 के बीच रैंकिंग में जगह मिली है। जबकि एमिटी, अमृता यूनिवर्सिटी, थापर यूनिवर्सिटी और वेल्लोर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (वीआईटी)को 801-1000 के बीच रैंक मिली है।
एएमयू और बीएचयू की रैंकिंग में कोई सुधार नहीं
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय और बनारस हिंदू विश्वविद्यालय भी टॉप 20 की सूची में फिर शुमार हो गए हैं, लेकिन रैंकिंग में कोई सुधार नहीं हुआ है। एएमयू और बीएचयू को 801-1000 श्रेणी के बीच स्थान मिला है। इस सूची में पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ बाहर हो गयी है। पिछले दो सालों से लगातार गिरावट आ रही थी, पिछले साल सात सौ से घटते हुए 800-1000 की श्रेणी में पहुंच गयी थी।