{"_id":"588f65f14f1c1b303de80f92","slug":"punjabi-will-also-research-at-jnu","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेएनयू में पंजाबी भाषा पर भी होगा शोध","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
जेएनयू में पंजाबी भाषा पर भी होगा शोध
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 31 Jan 2017 12:46 AM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय कैंपस में अब पंजाबी भाषा व साहित्य को बढ़ावा देने के लिए शोध भी होगा। क्योंकि जेएनयू में दिल्ली सरकार पंजाबी चेयर स्थापित करने जा रही है।
विज्ञापन
इसके लिए कैंपस में बाकायदा पंजाबी सेंटर की भी स्थापना की जाएगी। दिल्ली सरकार के पर्यटन मंत्री कपिल मिश्रा ने बताया कि जेएनयू में पंजाबी भाषा और साहित्य को बढ़ावा देने के लिए पंजाबी चेयर स्थापित की जाएगी। इसके लिए हर वर्ष दिल्ली सरकार बजट से धनराशि भी जारी करेगी। पंजाबी चेयर की स्थापना के लिए जेएनयू से ही एक कमेटी भी गठित की जाएगी, जो इस पूरे काम की देखरेख करेगी।
विज्ञापन