{"_id":"579a44a84f1c1bec6a21eeeb","slug":"public-schools-will-also-pitim-delhi-government-will-welcome-parents","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी स्कूलों में भी होगी पीटीएम, दिल्ली सरकार करेगी अभिभावकों का स्वागत","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
सरकारी स्कूलों में भी होगी पीटीएम, दिल्ली सरकार करेगी अभिभावकों का स्वागत
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 29 Jul 2016 01:34 AM IST
विज्ञापन
मनीष सिसोदिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्राइवेट स्कूलों की तर्ज पर अब दिल्ली के सरकारी स्कूलों में भी पेरेंट्स टीचर मीटिंग (पीटीएम) का आयोजन किया जाएगा। जिसमें दिल्ली सरकार अभिभावकों का स्वागत करेगी।
विज्ञापन
30 जुलाई को दिल्ली सरकार बड़े पैमाने पर सरकारी स्कूलों में पीटीएम का आयोजन करने जा रही है। सरकारी स्कूल के छात्रों के अभिभावकों को निमंत्रण पत्र भी भेजा जाएगा। हालांकि यह पीटीएम हर महीने न होकर साल में दो बार ही होगा।
विज्ञापन
दिल्ली के उप मुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा है कि छात्रों के उन्नति में शिक्षक और अभिभावक का बराबर का योगदान होता है। अभी तक निजी स्कूलों में पीटीएम का आयोजन होता है, अब दिल्ली के सरकारी स्कूलों में भी इस तरह का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
इसके लिए दिल्ली सरकार ने अलग से फंड भी रखा है। अभिभावकों के लिए स्कूलों में चाय-पानी का भी इंतजाम किया जाएगा। सिसोदिया ने कहा कि इस कार्यक्रम में अभिभावक अपने बच्चों के शिक्षकों से व्यक्तिगत रूप से मिलकर अपने बच्चों के बारे में बातचीत कर सकेंगे।
ताकि शिक्षकों व अभिभावकों के प्रयास से बच्चे में छुपी प्रतिभा को बाहर ला जा सके। दिल्ली सरकार के स्कूलों में 16 लाख बच्चे पढ़ते हैं। उन्हें मिल रही शिक्षा के बारे में उनके अभिभावकों को पता चलना चाहिए ताकि वे भी अपने सुझाव स्कूलों के माध्यम से सरकार तक पहुंचा सकें।
साल में दो बार पीटीएम का आयोजन किया जाएगा। दिल्ली सरकार ने शिक्षा की गुणवत्ता को सुधारने के लिए चुनौती-2018 मिशन शुरू किया है। इसके तहत केजी से आठवीं के बच्चों के लिए पोषण, सफाई, समयबद्धता पर जोर दिया जाएगा।