{"_id":"57f09e014f1c1b1e085742fc","slug":"public-meeting-in-jnu-student-union","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेएनयू छात्रसंघ की पब्लिक मीटिंग में हंगामा ","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
जेएनयू छात्रसंघ की पब्लिक मीटिंग में हंगामा
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 02 Oct 2016 11:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) कैंपस में शनिवार शाम को जमकर हंगामा हुआ। छात्रसंघ ने गुड़गांव के होंडा कंपनी के कर्मचारियों को कैंपस में पब्लिक मीटिंग के लिए बुलाया था। ताकि, वे छात्रों के मंच पर अपनी बात रख सकें।
विज्ञापन
हालांकि, विश्वविद्यालय प्रबंधन ने ऐसी पब्लिक मीटिंग की अनुमति न देते हुए कैंपस में बाहरी लोगों के आने पर रोक लगा दी। इसके बाद छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन
जेएनयू छात्रसंघ ने कैंपस में रात को पब्लिक मीटिंग करवा रहा था, जिसमें जंतर-मंतर में विरोध धरने पर बैठे होंडा कर्मियों को विशेष रूप से बुलाया गया था। छात्रसंघ का आरोप है कि विश्वविद्यालय प्रबंधन ने कार्यक्रम के आयोजन की अनुमति नहीं दी।
विज्ञापन
साथ ही कैंपस गेट पर किसी भी बाहरी छात्र या व्यक्ति के आने पर रोक लगा दी। इस दौरान गेट पर उन्हीं लोगों को कैंपस में आने की अनुमति थी, जिनके पास जेएनयू का पहचान पत्र था। छात्रसंघ का कहना है कि विश्वविद्यालय प्रबंधन छात्रों की आजादी पर रोक नहीं लगा सकता है।