फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   public administration will now be teach in class 11 and 12

अब 11वीं-12वीं में पढ़ाया जाएगा लोक प्रशासन

Tue, 08 Aug 2017 09:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Tue, 08 Aug 2017 09:35 AM IST
विज्ञापन
public administration will now be teach in class 11 and 12
demo pic - फोटो : अमर उजाला

अब प्रदेश के सभी स्कूलों के 11वीं और 12वीं कक्षा में लोक प्रशासन विषय पढ़ाया जाएगा। इसके लिए हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के सचिव की ओर से पत्र जारी कर स्कूलों को आदेश दिए गए हैं।

विज्ञापन


इसे कला संकाय की पाठ्य योजना में सम्मिलित किया गया है। इस विषय को सभी विद्यालयों के विद्यार्थी अपनी इच्छानुसार चुन सकते हैं। बता दें कि हरियाणा बोर्ड के स्कूलों में यह विषय शामिल नहीं था।

विज्ञापन

हाल ही में महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) के लोक प्रशासन विभाग के अध्यक्ष ने हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड को पत्र लिखकर लोक प्रशासन विषय पढ़ाने की मांग की थी। उन्होंने लोक प्रशासन विषय की महत्ता को रेखांकित करते हुए मांग की थी कि इसे कक्षा 11वीं और 12वीं के स्तर पर भी विद्यार्थियों को पढ़ाया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन


विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं और सिविल सर्विस की परीक्षाओं में लोक प्रशासन एक महत्वपूर्ण विषय है। सरकार की ओर से तैयार की जाने वाली विभिन्न नीतियों, इन नीतियों से संबंधित विभागों के अतिरिक्त अन्य सरकारी सेवाओं के प्रशासनिक कार्यालय में एक प्रबंधक की जरुरत होती है। ऐसे में यह अब महत्वपूर्ण विषय है।

एमडीयू के लोक प्रशासन विभाग के अध्यक्ष की सिफारिश और मांग के बाद बोर्ड ने सभी स्कूलों में यह विषय लागू कर दिया है। इसे इसी सत्र से लागू किया जाएगा। राजकीय स्कूलों में राजनीति विज्ञान के प्रवक्ता ही इस विषय को पढ़ाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed