{"_id":"5915a43b4f1c1bcd73850918","slug":"professor-vijay-kumar-saraswat-to-become-jnu-chancellor","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रोफेसर विजय कुमार सारस्वत होंगे जेएनयू के चांसलर","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
प्रोफेसर विजय कुमार सारस्वत होंगे जेएनयू के चांसलर
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 12 May 2017 05:32 PM IST
विज्ञापन
प्रोफेसर विजय कुमार सारस्वत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नीति आयोग के सदस्य व वैज्ञानिक प्रोफेसर विजय कुमार सारस्वत जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के चांसलर नियुक्त किए गए हैं। केंद्रीय विश्वविद्यालयों के विजिटर व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने बृहस्पतिवार को उनके नाम को मंजूरी दे दी। प्रो. सारस्वत जेएनयू के चांसलर प्रोफेसर के कस्तुरीरंजन की जगह अगले पांच वर्षों के लिए पदभार संभालेंगे।
विज्ञापन
सूत्रों के मुताबिक, बृहस्पतिवार को राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने प्रोफेसर सारस्वत के नाम को मंजूरी देते हुए फाइल मानव संसाधन विकास मंत्रालय को भेज दी। बता दें कि प्रो. सारस्वत का जन्म 25 मई 1949 को मध्य प्रदेश के ग्वालियर में मारवाड़ी ब्राह्मण परिवार में हुआ।
विज्ञापन
ग्वालियर के माधव इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस से स्नातक करने के बाद इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस (IISC) बंगलूरू से एमटेक किया। इसके बाद उस्मानिया यूनिवर्सिटी से प्रोपल्शन इंजीनियरिंग में पीएचडी की।
विज्ञापन
वर्ष 1972 में प्रोफेसर सारस्वत रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन में एक वैज्ञानिक के रूप में नियुक्त हुए और बाद में इसके महाप्रबंधक, फिर रक्षा मंत्रालय में वैज्ञानिक सलाहकार बने। वर्तमान में वे नीति आयोग के सदस्य हैं। प्रो. सारस्वत को वर्ष 1998 में पद्मश्री और वर्ष 2013 में पद्म भूषण भी मिल चुका है। इसके अलावा उन्हें दर्जनों पुरस्कार मिले हैं।