{"_id":"5978a3b94f1c1bca2a8b463c","slug":"private-university-admission-chances-are-still-for-minimum-marks-students","type":"story","status":"publish","title_hn":"कम अंक वालों के लिए प्राइवेट यूनिवर्सिटी में खुले हैं विकल्प","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
कम अंक वालों के लिए प्राइवेट यूनिवर्सिटी में खुले हैं विकल्प
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
Updated Thu, 27 Jul 2017 10:08 AM IST
सार
-15 अगस्त तक कर सकते हैं आवेदन
-15 अगस्त तक कर सकते हैं आवेदन
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी (एमडीयू) से संबद्ध शहर के कॉलेजों में अधिक कटऑफ होने के कारण अब कम अंक वाले छात्रों के बीच शहर की प्राइवेट यूनिवर्सिटी और कॉलेज एक विकल्प बनकर उभरा है। सरकारी कॉलेजों में भले ही दाखिला प्रक्रिया खत्म हो गई हो, लेकिन प्राइवेट कॉलेजों में अब भी जारी है। जिसमें छात्रों को दाखिला मिल सकता है।
विज्ञापन
बता दें कि सरकारी कॉलेजों में चौथी मेरिट लिस्ट आने के साथ ही 60 फीसदी से कम अंक वाले छात्र बाहर हो गए हैं। अब कोई कटऑफ नहीं आएगी। हालांकि बीकॉम और बीएससी के कोर्स के लिए अब भी छात्र चक्कर काट रहे हैं। ऐसे में छात्रों के लिए स्टारेक्स यूनिवर्सिटी, नॉर्थकैंप यूनिवर्सिटी, एसजीटी, जीडी गोयनका समेत अन्य प्राइवेट यूनिवर्सिटी विकल्प हैं।
विज्ञापन
इन यूनिवर्सिटी में 15 अगस्त तक दाखिला लिया जाएगा। बता दें कि कई प्राइवेट यूनिवर्सिटी ने इस सत्र में इंजीनियरिंग व मैनेजमेंट के अलावा बीकॉम, बीएसससी, फिजिकल एजूकेशन और अन्य ट्रेडिशनल व वोकेशनल कोर्स शुरू किए हैं।
विज्ञापन
स्टारेक्स यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर डॉ. अशोक दिवाकर का कहना है कि यूनिवर्सिटी द्वारा बीए, बीकॉम, बीएससी कोर्स उपलब्ध हैं। 15 अगस्त तक डायरेक्ट प्रवेश लिया जा सकता हैं। एसजीटी यूनिवर्सिटी के प्रवक्ता ने बताया कि डिप्लोमा, बैचलर और पोस्ट ग्रेजुएट कोर्स के लिए आवेदन में छात्रों को अब 15 अगस्त तक मौका दिया जा रहा है। कुछ कोर्स में सीधे दाखिले दिए जाएंगे तो कुछ में मेरिट के आधार पर दाखिला होगा।