फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Private schools are free EWS quota

निजी स्कूलों में खाली हैं ईडब्ल्यूएस कोटे की सीटें

Mon, 17 Oct 2016 12:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Mon, 17 Oct 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
Private schools are free EWS quota
- फोटो : डेमो

दिल्ली के निजी स्कूलों में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) के लिए आरक्षित खाली पड़ी सीटों के लिए दोबारा से ड्रॉ निकाला जाएगा। आधा सत्र बीत जाने के बाद भी जब सीटें नहीं भरी तो दिल्ली सरकार ने यह फैसला लिया है।

विज्ञापन


शिक्षा निदेशालय ने आदेश जारी कर आगामी 26 अक्तूबर को कंप्यूटर आधारित लॉटरी निकालने की घोषणा की है। शिक्षा निदेशालय के मुताबिक निजी स्कूलों में 25 फीसदी आरक्षित सीटों के लिए कुल 70 हजार आवेदन मिले थे। इन सीटों की संख्या 28 हजार निर्धारित है। इसके लिए दो बार लॉटरी निकाली जा चुकी है।
विज्ञापन


पहले चरण में फरवरी  जबकि दूसरे चरण में मई में दाखिले हुए फिर भी इस कोटे की सीटें खाली पड़ीं हैं। अब फिर से इसके लिए लॉटरी निकाली जाएगी। शिक्षा निदेशालय ने इसके लिए बाकायदा निर्देश भी जारी किया है, जिसमें स्कूलों से प्राप्त खाली सीटों का ब्योरा ऑनलाइन उपलब्ध कराया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यदि इस सूचना पर भी किसी को आपत्ति है तो वह शिक्षा निदेशालय में आगामी 21 अक्तूबर तक अपनी शिकायत दर्ज करा सकता है। आगामी 26 अक्तूबर को इस संबंध में खाली सीटों के लिए लॉटरी निकाला जाएगा जिसके बाद दाखिला शुरू होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed