फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Printed promotional materials to respond to the notice given by the candidates

प्रिंटेड प्रचार सामग्री पर उम्मीदवारों ने दिया नोटिस का जवाब

Wed, 07 Sep 2016 12:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 07 Sep 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
Printed promotional materials to respond to the notice given by the candidates
दिल्ली यूनिवर्सिटी

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में प्रिंटेड प्रचार सामग्री के इस्तेमाल को लेकर मुख्य चुनाव अधिकारी की ओर से भेजे गए नोटिस का जवाब उम्मीदवारों ने मंगलवार को दे दिया। 

विज्ञापन


नोटिस के जवाब में उम्मीदवारों ने सभी आरोपों से इंकार किया है और इसे विरोधियों की साजिश करार दिया है। उम्मीदवारों के जवाब की जांच के लिए प्रशासन ने इन्हें ग्रीवांस रिडरेसल सेल को सौंप दिया है। जिससे कि आगे की कार्रवाई की जा सके। 
विज्ञापन


मुख्य चुनाव अधिकारी प्रो डी.एस रावत के मुताबिक यह जवाब केवल उन्हीं उम्मीदवारों ने दिया है जो कि चुनाव लड़ रहे हैं। उल्लेखनीय है कि सोमवार को ई-मेल के माध्यम से नामांकन दाखिल करने वाले और चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों को आचार संहिता उल्लंघन को लेकर नोटिस दिया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार को चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों ने अपना जवाब ईमेल व व्यक्तिगत रुप से भेज दिया। प्रो रावत के मुताबिक सभी उम्मीदवारों ने आचार संहिता उल्लंघन के आरोपों से इंकार किया है और विरोधियों की साजिश करार दिया है। 

जिसके बाद इन जवाबों को ग्रीवांस रिडरेसल सेल को सौंप दिया गया है। अब डीन स्टूडेंट वेलफेयर प्रो जेएम खुराना की अध्यक्षता वाली पांच सदस्यीय कमेटी ही इस मामले में आगे कार्रवाई करेगी। 


प्रो रावत केमुताबिक ऐसे उम्मीदवार जिन्होंने नामांकन करने के बाद अपना नाम वापस ले लिया उन्होंने अब तक जवाब नहीं दिया है। ऐसे में उन्हें एक रिमाइंडर भेजा गया है। यदि वह जवाब नहीं  देते हैं तो ग्रीवांस रिडरेसल सेल इनकेखिलाफ कार्रवाई करेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed