{"_id":"581b39624f1c1b0e5743752a","slug":"primary-schools-will-be-closed-on-friday-due-to-fog-in-noida","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदूषण ने कराई स्कूल की छुट्टी, शुक्रवार को बंद रहेगा प्राइमरी विंग ","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
प्रदूषण ने कराई स्कूल की छुट्टी, शुक्रवार को बंद रहेगा प्राइमरी विंग
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Fri, 04 Nov 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदूषण की वजह से शुक्रवार के लिए श्रीराम मिलेनियम स्कूल ने प्राइमरी विंग की छुट्टी कर दी गई है। केवल 6 से 12 वीं तक का स्कूल ही खुलेगा। वो भी सुबह 9 बजे से शुरू होगा। रोजाना सुबह 8 बजे से स्कूल शुरू होता था।
विज्ञापन
वहीं, बच्चों को मास्क लगाकर स्कूल में आने की सलाह दी गई है। इसके साथ ही बच्चों ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर प्रदूषण को कम करने के लिए कदम उठाने का निवेदन किया है।
विज्ञापन
दिवाली पर दिल्ली - एनसीआर में प्रदूषण कई गुणा बढ़ गया है।
प्रदूषण के मामले में नोएडा शहर में इस दिवाली पर पिछले तीन साल की दिवाली का रिकॉर्ड टूट गया है। इस बार मानक से 8 गुणा से भी ज्यादा प्रदूषण दर्ज हुआ है। इसको देखते हुए स्कूल प्रबंधक ने ये कदम उठाया है। स्कूल में पढ़ने के लिए दिल्ली एनसीआर से भी बच्चे आते हैं। ऐसे में सभी अभिभावकों की दिक्कतों को देखते हुए स्कूल प्रबंधक ने उनसे भी बातचीत कर ली है।
विज्ञापन
स्कूल की प्रिंसिपल उतरा सिंह ने बताया कि शुक्रवार को 5 वीं तक की कक्षा के बच्चों की छुट्टी कर दी गई है। वहीं 6 से 12 वीं तक के छात्रों की क्लास सुबह 9 बजे से शुरू होगी। आउटडोर एक्टिविटीज भी नहीं की जा रही है।
तब तक प्रदूषण का स्तर कम नहीं हो जाता, तब तक आउटडोर एक्टिविटीज को रोक दिया गया है। इंडोर एक्टिविटीज पर जोर दिया जा रहा है। इसके साथ ही स्कूल को फेसबुक पर प्रदूषण को कम करने के लिए हस्ताक्षर अभियान भी चलाया जा रहा है।
बाल भारती स्कूल की प्रिंसिपल आशा प्रभाकर ने बताया कि प्रदूषण की वजह से सुबह 11 बजे तक की आउटडोर एक्टिविटी को बंद कर दिया गया है। उसके बाद ही आउटडोर एक्टिविटी कराई जाती है। जब तक प्रदूषण का स्तर कम नहीं होता है ऐसा ही रहेगा।
ऐसे कर सकते हैं अपना बचाव
वैदिक ग्राम के डॉ. पियूष जुनेजा ने बताया कि पटाखों से निकलने वाले रासायनिक पदार्थ हवा में घुल गए हैं। सांस लेने से शरीर में पहुंचने पर खतरनाक बीमारियां कर सकते हैं। इस दौरान कई बातों का ध्यान रखना चाहिए।
सुबह के समय खुली जगह पर व्यायाम न करें। हवा से सीधे संपर्क में आने से बचें। बाहर निकलते वक्त मुंह पर मास्क पहन लें। अपने खाने में शहद, नींबू और गुड़ का प्रयोग करें जो एंटीइंफेक्शन का काम करते हैं।
वहीं, एनडीएमसी की रिटायर डायरेक्टर डॉक्टर अल्का सक्सेना ने बताया कि इस समय सोने से पहले भाप लें, इससे फेफड़ों की गंदगी निकल जाएगी। ज्यादा से ज्यादा घर में बनी चीजें खाएं।