फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   president ramnath kovind appeals former alumni of iit delhi to help needy on 48 convocation day

IIT दिल्ली के 48वें दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति ने की अपील, पूर्व छात्र करें जरूरतमंदों की मदद

Sun, 05 Nov 2017 12:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 05 Nov 2017 12:54 PM IST
विज्ञापन
president ramnath kovind appeals former alumni of iit delhi to help needy on 48 convocation day
आईआईटी द‌िल्ली का 48वां दीक्षांत समारोह - फोटो : अमर उजाला

आईआईटी में पहले पढ़ चुके छात्र सौभाग्यशाली रहे, जिन्होंने विश्वस्तीय शिक्षा भारी सब्सिडी के साथ हासिल की है। उन्होंने जो पाया है, उसे लौटाने की उनकी नैतिक जिम्मेदारी बनती है।

विज्ञापन


ऐसे में समाज सेवा और जरूरतमंद छात्रों का सहयोग कीजिए। ये बातें राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने आईआईटी के दीक्षांत समारोह में कही। उन्होंने पूर्व छात्रों से कहा कि वित्तीय रूप से कमजोर छात्रों के लिए वह कुछ समय शिक्षण का कार्य करें।
विज्ञापन


आईआईटी दिल्ली में शनिवार को 48वां दीक्षांत समारोह मनाया गया। इस मौके पर राष्ट्रपति ने कहा कि दुुनिया में तमाम विश्वविद्यालयों के पूर्व छात्रों व संस्थान के बीच जुड़ाव बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


संस्थान पुराने छात्रों को वित्तीय योगदान के साथ ज्ञान और समय साझा करने के लिए बुलाते हैं। आईआईटी दिल्ली के पूर्व छात्रों के बारे में उन्होंने कहा कि इसे कई माध्यमों से किया जा सकता है। आईआईटी अधिकारियों का दायित्व है कि वे पुराने छात्रों को अपने यहां बुलाए। राष्ट्रपति ने आईआईटी कहा कि वह किसी जरूरतमंद स्कूल के साथ साझेदारी कर उनकी मदद करे।

पहली बार 306 छात्रों को पीएचडी की डिग्री
दीक्षांत समारोह मेें 1941 डिग्री प्रदान की गईं। इसमें 306 पीएचडी, 819 स्नातकोत्तर व 816 स्नातक के विद्यार्थियों को दी गईं। ऐसा पहली बार हुआ जब पीएचडी की डिग्री 300 से अधिक छात्रों को दी गई। समारोह में पुदुचेरी की उपराज्यपाल किरण बेदी समेत कॉर्नेल विश्वविद्यालय के कॉर्नेस एससी जॉनसन स्कूल ऑफ बिजनेस के डीन प्रो. सौमित्रा दत्ता, वोडाफोन इंडिया लिमिटेड के प्रबंधकीय निदेशक और सीईओ सुनील सूद व मिशन होल्डिंग्स के संस्थापक और चेयरमैन सौरभ मित्ता को प्रतिष्ठित पूर्व छात्र 2017 के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।


प्रेरित को गोल्ड, अंजली को सिल्वर
इस मौके पर मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बीटेक छात्र प्रेरित माथुर को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति गोल्ड मेडल प्रदान किया गया। राष्ट्रपति सिल्वर मेडल बीटेक सिविल इंजीनियरिंग के छात्र राहुल पिलानिया व बीटेक केमिकल इंजीनियरिंग की छात्रा अंजलि मित्तल को दिया गया। डायरेक्टर गोल्ड मेडल बीटेक एंड एमटेक (बॉयोकेमिकल इंजीनियरिंग व बॉयोटेक्नोलॉजी) की छात्रा योशिता अग्रवाल को दिया गया। परफेक्ट टेन गोल्ड मेडल एमटेक मैकेनिकल डिजाइन के छात्र लालवाला मितेश जयशकुमार को मिला। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed