फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Preparing dropout children to

ड्रॉपआउट बच्चों को स्कूल लाने की तैयारी

Mon, 21 Nov 2016 12:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 21 Nov 2016 12:52 AM IST
सार

सर्व शिक्षा अभियान के तहत विशेष प्रशिक्षण केंद्र खोलने की योजना
राजधानी में 17 सेंटर बनेंगे
प्रशिक्षण शुरू करने से पहले ऐसे छात्रों का रेग्यूलर स्कूलों में दिया जाएगा दाखिला 

विज्ञापन
Preparing dropout children to
स्कूली बच्चे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ड्रॉपआउट छात्रों को स्कूल जा रहे बच्चों के बराबरी पर लाने के लिए अब सर्व शिक्षा अभियान के तहत  विशेष प्रशिक्षण केंद्र खोलने की तैयारी हो रही है। यह प्रशिक्षण सेंटर स्कूलों में या किसी स्वयंसेवी संगठन की निगरानी में होगा जो बच्चों के लिए सुरक्षित हो।

विज्ञापन


ड्रॉपआउट छात्रों को प्रशिक्षण केंद्र पर भेजने से पहले उन्हें रेग्यूलर स्कूलों में दाखिला कराया जाएगा। सर्व शिक्षा अभियान योजना विभाग की ओर से इस संबंध में निर्देश भी जारी कर दिया गया है। दिल्ली में ड्रॉपआउट छात्रों के लिए अलग-अलग जिलों में कुल 17 प्रशिक्षण केंद्र खोले गए हैं।
विज्ञापन


इसे चलाने की जिम्मेदारी अलग-अलग स्वयंसेवी संस्थाओं को दी गई है। शिक्षा का अधिकार कानून के तहत बच्चों को तीन महीने से लेकर दो साल तक का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस दौरान उन्हें दूसरे बच्चों जो कि रेग्यूलर स्कूल जा रहे है उनके बराबरी तक लाने के बाद दोबारा से उन्हें क्लासरूम में वापस भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रशिक्षण शुरू करने से पहले छात्रों का रेग्यूलर स्कूलों में दाखिला दिया जाएगा। इसे लेकर दिल्ली सरकार के सभी स्कूलों के प्रमुखों व उपशिक्षा निदेशकों को निर्देश जारी कर दिया गया है।  मालूम हो कि दिल्ली में हर साल हजारों की संख्या में छात्र किसी न किसी कारण से स्कूल छोड़ देते है। अब उन बच्चों को दोबारा से स्कूल तक लाने की योजना है। उम्र को ध्यान में रखते हुए उन्हें स्पेशल ट्रेनिंग सेंटर में दी जाएगी। उन्हें दोबारा स्कूल भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed