फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   pre board exams to be held from january 8 in government schools

सरकारी स्कूलों में प्री-बोर्ड परीक्षाएं 8 जनवरी से

Tue, 19 Dec 2017 08:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 19 Dec 2017 08:57 AM IST
विज्ञापन
pre board exams to be held from january 8 in government schools
demo pic

सीबीएसई की बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी के लिए शिक्षा निदेशालय ने कमर कस ली है। बोर्ड परीक्षाओं की राह आसान बनाने के लिए शीतकालीन अवकाश के दौरान अतिरिक्त कक्षाएं लगाई जा रही हैं।

विज्ञापन


इसके बाद सरकारी व सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों में अगले माह 8 जनवरी से प्री-बोर्ड की शुरुआत हो जाएगी, जिससे कि उन्हें बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी करने में मदद मिल सकेगी।
विज्ञापन


परीक्षाओं में बच्चे अपनी उत्तर पुस्तिका को बेहतर तरीके से लिखें, इसके लिए प्री-बोर्ड संपन्न होने के बाद उत्तर पुस्तिकाओं को लेकर उनसे चर्चा की जाएगी। नौवीं, दसवीं और बारहवीं के लिए कॉमन प्री-बोर्ड होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि सरकारी स्कूलों में कॉमन प्री-बोर्ड आयोजित किए जाते हैं। इसके लिए शिक्षा निदेशालय की ओर से सीबीएसई पैटर्न पर कॉमन प्रश्नपत्र तैयार होता है। चूंकि 8 जनवरी से प्री-बोर्ड शुरू होने हैं, लिहाजा शिक्षा निदेशालय ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है।

स्कूल प्रमुखों को निर्देशित किया गया है कि बच्चों की उत्तर पुस्तिका पर चर्चा की जाए, उन्हें उनकी गलतियों के संबंध में जानकारी दी जाए। इसके पीछे उद्देश्य है कि बच्चे बोर्ड में उस गलती को न दोहराएं। 20 जनवरी को प्री-बोर्ड समाप्त हो जाएंगे।


इनकी तैयारी बिल्कुल बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी जैसी कराने के लिए स्कूलों को कहा गया है। इससे बच्चों को अपने स्तर का भी पता चल सकेगा और वह अपनी गलतियों में सुधार कर सकेंगे। प्री-बोर्ड संपन्न होने के बाद 27 जनवरी को इसके रिजल्ट जारी किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed