हरियाणा में फिल्म इंडस्ट्री स्थापित करने पर होगी चर्चा , सुभाष घई व रणदीप हुड्डा होंगे मेहमान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रवासी हरियाणा दिवस कई मायनों में प्रदेश के विकास चाहें फिल्म इंडस्ट्री को लेकर हो या इलेक्ट्रॉनिक्स सिस्टम डिजाइन एंड मैन्यूफैक्चरिंग सेक्टर को लेकर, अहम भूमिका निभाएगा। यहां फिल्म इंडस्ट्री स्थापित करने की सरकारी योजना के बारे में भी विस्तार से बताया जाएगा। कार्यक्रम में फिल्म निदेशक सुभाष घई और एक्टर रणदीप हुड्डा भी विशेष मेहमान की तौर पर मौजूद रहेंगे।
इसके माध्यम से हरियाणा सरकार पहली बार औद्योगिक विकास के साथ ही शिक्षा, स्वास्थ्य और खेलों को भी वरीयता देगी। यही कारण है कि इनके लिए विशेष सेशन का भी आयोजन किया जा रहा है। पहली बार बड़े स्तर पर इलेक्ट्रॉनिक्स सिस्टम डिजाइन एंड मैन्यूफैक्चरिंग सेक्टर को बढ़ावा देने की योजना है। प्रवासी दिवस से प्रदेश की मनोहर सरकार मेक इन हरियाणा मॉडल को भी स्थापित करना चाहती है।
औद्योगिक और कॉरपोरेट सेक्टर का हब बनने के साथ हरियाणा आधुनिक शिक्षा का भी हब बने इसके लिए प्रदेश सरकार लगातार प्रयास कर रही है। यही कारण है कि प्रवासी दिवस सम्मेलन में हेल्थ, एजूकेशन एंड स्पोर्ट्स इंप्रूविंग इंडीकेटर्स, मूविंग इन राइट डायरेक्शन’सेशन का आयोजन किया जा रहा है।
किंगडम ऑफ ड्रीम्स में 16 मिनट की एक लघु फिल्म भी दिखाई जाएगी
इसमें स्वास्थ्य क्षेत्र से सीआईआई हेल्थकेयर काउंसिल डॉ. नरेश, स्वास्थ्य मंत्रालय के सचिव सीके मिश्रा व प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज प्रवासियों को स्वास्थ्य क्षेत्र में निवेश की संभावनाओं और अवसर के बारे में बताएंगे। वहीं, मानव संसाधन मंत्री प्रकाश जावडेकर व मानव रचना इंटरेनशनल के अध्यक्ष डॉ प्रशांत भल्ला सहित शिक्षा क्षेत्र के कई दिग्गज शिक्षा के आधुनिकीकरण पर चर्चा करेंगे।
प्रवासी हरियाणावासियों को प्रदेश के 50 वर्षों के विकास और निरंतरता से भी रूबरू कराया जाएगा। इसके लिए बुधवार को किंगडम ऑफ ड्रीम्स में 16 मिनट की एक लघु फिल्म भी दिखाई जाएगी। गुरुग्राम को प्रवासियों के समक्ष रोल मॉडल के रूप में पेश किया जाएगा।
प्रवासी हरियाणा दिवस के माध्यम से प्रदेश सरकार पर्यटन क्षेत्र के विकास पर ध्यान केंद्रित कर रही है। यहां फिल्म इंडस्ट्री स्थापित करने की सरकारी योजना और सांस्कृतिक धरोहरों के बारे में भी प्रवासियों को विस्तार से बताया जाएगा। फिल्म जगत से फिल्म निदेशक सुभाष घई व एक्टर रणदीप हुड्डा मौजूद रहेंगे।