{"_id":"5b9c2783867a557ebf6cbdd0","slug":"poster-wearing-for-short-dress-and-non-veg-in-jnu","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेएनयू में शार्ट ड्रेस और नॉन वेज पर रोक का लगा पोस्टर, एबीवीपी ने दी सफाई","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
जेएनयू में शार्ट ड्रेस और नॉन वेज पर रोक का लगा पोस्टर, एबीवीपी ने दी सफाई
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 15 Sep 2018 02:56 AM IST
विज्ञापन
Poster wearing in JNU
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जेएनयू छात्रसंघ चुनाव में मतदान की सुबह कैंपस में जगह-जगह एबीवीपी के नाम से पोस्टर लगाए गए थे। इसमें मतदान की अपील करते हुए शार्ट ड्रेस और नॉन वेज पर रोक की बात लिखी गई थी।
विज्ञापन
जगह-जगह पोस्टर लगने से शुक्रवार सुबह छात्रों ने हंगामा शुरू कर दिया। उधर, एबीवीपी पदाधिकारी सौरभ का का कहना है कि वोट बैंक खत्म करने की साजिश के तहत मतदान के दिन पोस्टर लगाए गए हैं। हम छात्रों के अधिकारों और आजादी की बात करते हैं।
विज्ञापन
कैंपस में एबीवीपी के नाम से मतदान केंद्रों के बाहर लगाए गए इन पोस्टर में एक बार सत्ता में आने का मौका देने की बात कही गई थी। इसमें लिखा था कि एबीवीपी सत्ता में आती है तो इंटरनेशनल रिलेशन पर आधारित स्टडी सेंटर बंद कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
स्कूल ऑफ साइंसेज में मिनरल वाटर, लड़कियों के लड़कों के हॉस्टल में जाने व छोटे कपड़े पहनने, ढाबा में नॉनवेज पर रोक, जन्मदिन मनाने, सिगरेट व शराब पर रोक लगेगी। यूपी व मध्य प्रदेश के छात्रों को दाखिले में विशेष आरक्षण, देशविरोधी गतिविधियों पर अधिक जुर्माना लगाया जाएगा। पाठ्यक्रम में भगवान राम व स्वामी विवेकानंद को शामिल किया जाएगा।