फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   portal to complaints of private schools in delhi

निजी स्कूलों की शिकायत के लिए पोर्टल 

Thu, 17 Nov 2016 12:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 17 Nov 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
portal to complaints of private schools in delhi
- फोटो : File Photo

राजधानी में निजी स्कूलों पर नकेल कसने के लिए सरकार नर्सरी दाखिले से पहले बड़ा कदम उठाने जा रही है। स्कूलों की शिकायत करने के लिए एक ग्रीवांस रिडेरसल (शिकायत निवारण) मॉनिटरिंग सिस्टम तैयार किया गया है। इस सिस्टम के तहत doepvt.delhi.gov.in   पोर्टल को बृहस्पतिवार को उपमुख्यमंत्री लांच करेंगे।

विज्ञापन


 इस पोर्टल के माध्यम से अभिभावक निजी स्कूल के खिलाफ अपनी शिकायत कर सकेंगे। शिकायत करने पर अभिभावकों को एक यूनिक नंबर दिया जाएगा। जिसकी मदद से वह अपनी शिकायत के स्टेटस का पता भी कर सकेंगे।
विज्ञापन


अभी तक निजी स्कूलों की शिकायत करने के लिए ऑनलाइन तंत्र नहीं था। अभी तक सरकार की शिकायतें एक ही जगह आती थीं जिससे कई बार अभिभावकों की समस्याओं का समाधान नहीं हो पाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन अब इस पोर्टल के शुरू होने से अभिभावक, फीस, डोनेशन से लेकर अन्य आने वाली समस्याओं के संबंध में शिकायत कर सकेंगे। चूंकि पोर्टल के माध्यम से शिकायत आएगी लिहाजा एक ही जगह पर अभिभावकों की समस्याओं का निपटारा हो जाएगा।


पोर्टल से ही स्कूलों को उनके लिए आई शिकायतें भेजी जाएंगी और वह जो जवाब देंगे उन्हें इस पोर्टल पर उपलब्ध कराया जाएगा। दिसंबर-जनवरी में नर्सरी दाखिले की दौड़ शुरू होनी है। ऐसे में सरकार ने दाखिला प्रक्रिया शुरू होने से पहले इस तंत्र को विकसित कर लिया है। इस कदम को अभिभावकों के लिए उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed