{"_id":"5776c84a4f1c1b704d79a9c2","slug":"portal-stuck-for-a-while-after-picked-up-speed-of-admission","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोर्टल कुछ देर के लिए अटका, फिर दाखिलों ने पकड़ी रफ्तार","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
पोर्टल कुछ देर के लिए अटका, फिर दाखिलों ने पकड़ी रफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, नई
Updated Sat, 02 Jul 2016 01:15 AM IST
विज्ञापन
डीयू दाखिला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीयू में पहले दिन दाखिला पोर्टल ठप होने के बाद दूसरे दिन भी सुबह के समय पोर्टल कुछ देर के लिए अटका। इस कारण छात्रों को फॉर्म डाउनलोड करने में परेशानी आई। हालांकि, 10 बजे के बाद स्थिति सुधर गई और सुस्त दाखिले की रफ्तार दोपहर तक तेज हो गई। उधर, ऑनलाइन फीस भुगतान करने में अब भी छात्रों को परेशानी आ रही है। जबकि फीस जमा कराने के लिए रविवार दोपहर 12 बजे तक का समय है। यह भी बता दें कि शनिवार को पहली कट ऑफ लिस्ट के दाखिलों का अंतिम दिन है। वहीं, दूसरी कट ऑफ पांच जुलाई को जारी होगी।
विज्ञापन
पोर्टल पर आ रही दिक्कत को देखते हुए डीयू प्रशासन ने आवेदकों धैर्य रखने व वेबसाइट को दोबारा देखने की सलाह दी है। आवेदकों को जारी सलाह में कहा गया है कि परेशानी से बचने के लिए ऑनलाइन शुल्क भुगतान करने के लिए अंतिम दिन का इंतजार नहीं करना चाहिए। डीयू में शुक्रवार सुबह एक बार फिर से छात्रों ने फॉर्म डाउनलोड न हो पाने की शिकायत की। इसको देखते हुए पोटर्ल की प्रोग्रामिंग में बदलाव किया गया, जिसके बाद पोर्टल ने सुचारु रूप से काम करना शुरू किया।
विज्ञापन
11 बजे के बाद प्रशासन को किसी प्रकार की धीमी रफ्तार की शिकायत नहीं मिली। पोर्टल सही तरीके से चलने के चलते दूसरे दिन कई कॉलेजों में दाखिले मंजूर किए गए। हालांकि अभी भी पहली कट ऑफ के बाद दाखिलों को लेकर जैसी स्थिति थी, अब वैसी नहीं है।
विज्ञापन
बीते सालों में देखने में आया है कि पहली लिस्ट के बाद ही कई कोर्सेेज में हाउसफुल का बोर्ड लग जाता है। इस बार कॉलेजों के सतर्कता बरतने और हाई कट ऑफ रखने के कारण कुछ एक कोर्सेज में ही हाउस फुल होने की स्थिति बनी है। लेकिन यह भी तब ही पता चलेगा कि कितने छात्रों ने फीस का भुगतान किया।
कॉलेजों में दाखिले की स्थिति रही ठीक
पहली कट ऑफ के दूसरे दिन तक एसआरसीसी में बीकॉम ऑनर्स व ईको ऑनर्स की कुल 624 सीटों पर 337 दाखिले मंजूर किए गए। इनमें बीकॉम ऑनर्स की 501 सीटों पर कुल 308 दाखिले व ईको की 123 सीटों पर 29 दाखिले शामिल हैं। इस तरह से इस कॉलेज की लगभग दो तिहाई सीटें भर चुकी हैं।
वहीं, आईपी, आर्यभट्ट, रामलाल आनंद, अरबिंदो कॉलेज में सरीखे कॉलेजों में दाखिले का ग्राफ दूसरे दिन बढ़ा। आईपी कॉलेज प्रवक्ता मनस्वनी योगी ने बताया कि दो दिनों में कुल 175 दाखिले मंजूर हुए हैं। सबसे अधिक इतिहास, फिलॉस्फी, बीए पास, में दाखिले हो रहे हैं। आर्यभट्ट कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. मनोज सिन्हा ने बताया कि अब तक 13-14 दाखिले मंजूर किए जा चुके हैं। सीटों से अधिक दाखिले न हो, लिहाजा दूसरी कट ऑफ में एतिहातन 1 से 1.5 फीसदी की कटौती करेंगे।