{"_id":"591ede6e4f1c1b9c0cf24d51","slug":"pollytechnic-institute-will-be-starts-from-july-in-neemka","type":"story","status":"publish","title_hn":" जुलाई में शुरू हो जाएगा नीमका पॉलीटेक्निक","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
जुलाई में शुरू हो जाएगा नीमका पॉलीटेक्निक
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Fri, 19 May 2017 05:30 PM IST
विज्ञापन
students
- फोटो : google
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नीमका गांव में सरकारी नीमका पॉलीटेक्निक संस्थान बनकर तैयार हो गया है। जुलाई से इस कॉलेज में नए सत्र की शुरुआत होगी। 12 करोड़ की लागत से बनी इस नीमका पॉलीटेक्निक में लड़के व लड़कियां पॉलीटेक्निक कोर्स के साथ लघु उद्योगों से जुड़े कोर्स भी पढ़ सकेंगे। शुरुआत में नीमका पॉलीटेक्निक में तीन कोर्स होंगे। तीनों में 60-60 सीटें होंगी। सरकारी पॉलीटेक्निक से इंजीनियरिंग कोर्स करने के इच्छुक छात्रों को इससे राहत मिलेगी।
विज्ञापन
ग्रेटर फरीदाबाद क्षेत्र में रहने वाले लोगों की विशेष मांग पर प्रदेश के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने इस क्षेत्र में पॉलिटेक्निक बनाए जाने की घोषणा 9 दिसंबर 2012 को एनआईटी के दशहरा मैदान में आयोजित एक समारोह में की थी। नीमका गांव की ग्राम पंचायत ने पॉलीटेक्निक बनाने के लिए करीब 18 एकड़ जमीन भी दी। इस प्रक्रिया के पूरा होने के बाद सन 2013 में इसका निर्माण शुरू कर दिया गया।
विज्ञापन
तीन डिप्लोमा कोर्स होंगे संचालित
इस संस्थान में विभिन्न प्रकार के तीन डिप्लोमा कोर्स की व्यवस्था होगी। जिनमें इलेक्ट्रॉनिक, मैकेनिकल और आर्किटेक्ट के डिप्लोमा कोर्स शामिल हैं। इसके शुरू होने से जिले के काफी विद्यार्थियों का शिक्षा का नया केंद्र मिल जाएगा।
विज्ञापन
नीमका पॉलिटेक्निक अब एनएसआईसी के तहत संचालित होगा। इसमें पॉलीटेक्निक के तीन कोर्स संचालित होंगे। इसके अलावा कैंपस से छात्र लघु उद्योग से संबंधित कोर्स भी कर सकेंगे।
- एनके भयाना, कार्यवाहक प्राचार्य, नीमका पॉलीटेक्निक