फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   politics over llb admission in delhi university

एलएलबी दाखिले पर डीयू में गरमाई सियासत 

Sun, 14 Aug 2016 12:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 14 Aug 2016 12:59 PM IST
विज्ञापन
politics over llb admission in delhi university
- फोटो : अमर उजाला

दिल्ली विश्वविद्यालय में एलएलबी दाखिला प्रक्रिया को लेकर चल रहे विवाद से कैंपस में राजनीति गरमाने लगी है। शनिवार को इस मामले को भूख हड़ताल पर बैठे एनएसयूआई (भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन) ने भूख हड़ताल खत्म कर दी वहीं एबीवीपी ने मोर्चा संभाल लिया है।

विज्ञापन


एबीवीपी नेता व डूसू अध्यक्ष सतेंद्र अवाना शनिवार को भूूख हड़ताल पर बैठ गए। वामपंथी छात्र संगठन आइसा (ऑल इंडिया  स्टूडेंट एसोसिएशन) अब भी लॉ फैकल्टी मोर्चा संभाले हुए है।
विज्ञापन


एबीवीपी ने जहां शनिवार को खुलकर एलएलबी के मुद्दे पर सामने आई है वहीं आइसा लगातार इस मुद्दे पर लॉ फैकल्टी में अपनी भूख हड़ताल जारी रखे हुए है।

छात्र संगठनों की मांग है कि एलएलबी की सीटों पर दाखिला प्रक्रिया जल्द से जल्द शुरू करने के साथ ही 800 सीटें कम करने की जो कोशिश हो रही है उस पर भी रोक लगाई जाए। अगर ऐसा नहीं होता है तो छात्र अपना विरोध जारी रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एनएसयूआई के राष्ट्रीय सचिव विवेकानंद पाठक ने बताया कि इस मुद्दे पर हमने कैंपस में शनिवार को एक सेव मार्च निकाला और डीन छात्र कल्याण प्रो. जेएम खुराना से मुलाकात की है।

उन्होंने यकीन दिलाया है कि इस विषय में विश्वविद्यालय जल्द राहत देगा। उनके आश्वासन के बाद ही यह भूख हड़ताल खत्म की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed